Skip to main content

हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद से लगातार विवाद हो रहा है। हालांकि अब कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने कंगना रनौत पर तंज कसा था न कि उनका अपमान किया है।

शिमला। भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर सुक्खू सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कंगना के 'मेकअप' को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसके बाद से अब अब हिमाचल सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने सफाई दी है।

'मैंने कंगना का अपमान नहीं किया'

जगत सिंह नेगी ने सफाई देते हुए कहा कि भाजपा के लोग हर बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए जाने जाते हैं। मैंने कंगना का अपमान नहीं किया, यह एक तंज था कि वह आपदा वाले जगहों पर दौरा करने के बजाय ट्वीट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है, यह महिलाओं का अपमान नहीं था।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हाल ही में हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री ने हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के दौरान मंडी सांसद कंगना रनौत की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कंगना रनौत का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद भी वह आपदा में लोगों की मदद के लिए नहीं आईं, क्योंकि कंगना को डर था कि कहीं उनका मेकअप न खराब हो जाए। राजस्व मंत्री के इस विवादित बयान के बाद से राजनीति तेज हो गई है। जिसके बाद से अब उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई दी है।

News Category