हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पहली सूची जारी की। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं तीन मंत्रियों पांच विधायकों और चार पूर्व मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। जिसके बाद बीजेपी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। जो प्रदेश के साथ ही केंद्र के लिए बड़ी चुनौती है।
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन का टिकट कटने से नाराज पदाधिकारियों ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए। साढ़े 10 बजे तक पार्षद इंदु वलेचा समेत 26 से अधिक पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफे दे चुके थे।
सभी पदाधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए पद छोड़ने की घोषणा कर दी। गुरुवार सुबह नौ बजे कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि पुरखास रोड स्थित राजीव जैन के ऑफिस पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन में शामिल हों।
पार्टी के 26 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
पूर्व मंत्री कविता जैन (Kavtia Jain) का टिकट कटते ही उनके सेक्टर-15 में आवास पर मायूसी छा गई। कार्यकर्ता व समर्थक उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए। पार्षद इंदु वलेचा व उनके पति संजीव वलेचा के साथ पार्टी के 26 से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफा देने वालों ने वाट्सऐप ग्रुप पर वीडियो जारी कर भाजपा हाईकमान के प्रति नाराजगी जताते हुए अपने पदों को छोड़ने की घोषणा की। पार्टी के पदों से इस्तीफा देने वालों में पार्षद इंदु वलेचा व उनके पति संजीव वलेचा, महाराजा अग्रसेन मंडल के किसान मोर्चे के अध्यक्ष अशोक, मंडल महामंत्री रजत जैन।
देर रात तक इस्तीफों का दौरा रहा जारी
आनंद कुमार, मनजीत दहिया, मुकेश एंडी, नरेंद्र जोगी, मंडल अध्यक्ष मुकेश बतरा, सोनीपत विधानसभा के चुनाव प्रभारी अमित कुमार, संजय ठेकेदार, सोमवीर, दीपक पांचाल, जोगेंद्र प्रजापति, मनोज धानिया, जगदीश छिक्कारा, रमापति उपाध्याय, धनीराम व पूर्व पार्षद मनोज शर्मा समेत कई अन्य ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। देर रात तक इस्तीफों का दौरा जारी था।
- Log in to post comments