दीपिका पादुकोण के मां बनने का इंतजार जितनी बेताबी से उनके परिवार वाले कर रहे हैं उतना ही उनके फैंस को भी है। एक्ट्रेस भी अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के खूबसूरत फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आए दिन कोई न कोई तस्वीर या वीडियो सामने आती है। हाल ही में दीपिका ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।
दीपिका पादुकोण जल्द ही अपनी जिंदगी के एक नए फेज में कदम रखने वाली हैं। पद्मावत एक्ट्रेस और उनके पति रणवीर सिंह उस महीने में ही अपनी पहली संतान का स्वागत करने वाले हैं, जिस महीने में गणपति बप्पा आने वाले हैं।
अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उनका बेबी बंप देखने के बाद कुछ यूजर्स ये भी अंदाजा लगा रहे थे कि एक्ट्रेस ट्विन्स को जन्म देंगी।
अब हाल ही में गणेश चतुर्थी के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ जाकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह पहुंचे मंदिर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किसी भी बड़े दिन से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। 6 सितंबर से गणेश चतुर्थी शुरू हो गई है, जहां 9 दिनों तक बप्पा की खूब सेवा की जाएगी। इस मौके पर कई सितारे भी अपने घर में बप्पा को विराजमान करेंगे। दीपिका पादुकोण भी गणेश चतुर्थी पर पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं
उनकी इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान दीपिका ग्रीन और गोल्डन रंग की सिंपल साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लगीं, वहीं रणवीर सिंह भी ऑफ व्हाइट रंग के कुर्ते-पायजामे में डैशिंग लग रहे थे। दोनों ने अपने फैंस को ग्रीट भी किया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहा है। कई यूजर्स ने तो तक कमेंट किया कि लड़की हो या लड़का हो, बस दुआ है कि रणवीर सिंह जैसा फैशन न हो। एक यूजर ने लिखा, "बस जो भी हो, उनका फैशन रणवीर सिंह वाला ना हो"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "दीपवीर कितने प्यारे लग रहे हैं साथ में"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह बहुत ही केयरिंग हसबैंड है"। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर दीपिका को आराम करने की सलाह भी दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण इस महीने के मिड में ही अपने बेबी का स्वागत कर सकती हैं।
- Log in to post comments