Skip to main content

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुम से ही पहचान बनाने वालीं टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना दूसरी बार मां बन गई हैं। दूसरे बच्चे के रूप में स्मृति ने फिर से लड़की को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण से पहले बच्चे को जन्म देने को लेकर अब स्मृति चर्चा में आ गई हैं।

एक्ट्रेसेज प्रग्नेंसी को लेकर हर दिन खबरें सामने आती रहती हैं। दीपिका पादुकोण की डिलीवरी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच छोटे पर्दे की फेमस अदाकारा स्मृति खन्ना के घर किलकारी गूंजी है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर स्मृति बीते समय से लाइमलाइट में थीं और अब जाकर उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। 

मेरी आशिकी तुम से ही टीवी सीरियल से फैंस का दिल जीतने वालीं स्मृति ने सोशल मीडिया पर अपनी न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक दिखाई है। आइए एक नजर अभिनेत्री के इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं। 

दोबारा मां बनीं स्मृति खन्ना

टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुम से ही में ऋतिका जावेरी का किरदार निभाने वालीं स्मृति खन्ना ने साल 2017 में गौतम गुप्ता के साथ शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। पिछले कई दिनों वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को लेकर अपडेट देती नजर आईं।

शुक्रवार को स्मृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दूसरी बार मां बनने का एलान कर दिया है। दरअसल उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के साथ न्यूबॉर्न बेटी की लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है-  

बता दें कि स्मृति ने इस पोस्ट में ये भी बताया है कि 5 सितंबर को उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उनके इस पोस्ट को अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस उन्हें मां बनने को लेकर बधाई दे रहे हैं। 

News Category