इस साल बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में कई फिल्म कलाकारों के कैमियो देखने को मिलेंगे। अब इस कड़ी में इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार सलमान खान का भी नाम जुड़ता दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें लीक हो रही हैं, जो सिंघम अगेन के शूट के दौरान की बताई जा रही हैं। जिनमें सलमान खान चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर इन फोटोज पर डालते हैं।
सिंघम अगेन में सलमान की एंट्री
हाल ही में रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी हवा में उछलती नजर आती है। इसके साथ रोहित ने बताया था- स्कॉर्पियो आएगी और घूमेगी भी लेकिन इस बार एंट्री किसी और हीरो की होगी। उनके इस पोस्ट के बाद ये कयास लग रहे थे कि सलमान खान फिल्म में चुलबुल पांडे के तौर पर कैमियो करते दिख सकते हैं।
अब टेली चक्कर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सिंघम अगेन की लीक फोटोज मानी जा रही हैं। इन फोटो में सलमान पुलिस की वर्दी में चुलबुल पांडे के लुक में दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन नजर आ रहे हैं।
हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन लीक फोटो ने सिंघम की तीसरी किस्त में सलमान खान की एंट्री को लेकर जबदरदस्त बज बना दिया है।
दीवाली पर सिंघम का होगा धमाका
इस दीवाली पर सिंघम अगेन को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले रोहित शेट्टी की सिंघम और सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं। कैमियो के तौर पर इस मूवी में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे सेलेब्स नजर आएंगे। जबकि खूंखार विलेन की भूमिका में अभिनेता अर्जुन कपूर अपना दमखम दिखाएंगे।
- Log in to post comments