Swiggy New Feature फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का नाम Incognito Mode है। यह फीचर स्विगी फ़ूड और इंस्टामार्ट पर उपलब्ध है। यह फीचर अभी सभी यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ समय के सभी यूजर इस फीचर का यूज कर पाएंगे। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि Swiggy Incognito Mode कैसे काम करेगा।
फूड डिलीवरी ऐप स्विगी का डिमांड काफी ज्यादा है। ऑफिस हो या फिर घर पर कोई सामान नहीं है तब लोग स्विगी से खाना या फिर ग्रॉसरी मंगवाना पसंद करते हैं।
अब ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफॉर्म यानी स्विगी ने अपने यूजर के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। जी हां, स्विगी ने बताया कि उसने 'इनकॉग्निटो मोड' लॉन्च किया है। कई यूजर इस फीचर को लेकर काफी असमंजस में हैं। हम आपको इस फीचर के बारे में सभी मुमकिन जानकारी देंगे।
क्या है स्विगी का इनकॉग्निटो मोड
स्विगी ने बताया है कि जो व्यक्ति अपने ऑर्डर को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी फायदेमंद साबित रहता है। इस फीचर में यूजर आसानी से ऑर्डर कर सकता है। इस सीक्रेट ऑर्डर की जानकारी स्विगी हिस्ट्री में भी नहीं मिलेगी। दरअसल, यह फीचर प्राइवेट ऑर्डर देने की अनुमति देता है।
यह फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो सरप्राइज आडर, पर्सनल इनडलजेंस या डिसक्रीट परचेज करना चाहते हैं।
इस फीचर को लेकर स्विगी के फ़ूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने कहा कि कई लोग अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करते हैं। ऐसे में स्विगी का यह फीचर यूजर को सुविधा देता है कि वह अपने ऑर्डर को पर्सनल रखें। किसी दूसरे यूजर को उसके ऑर्डर की जानकारी न मिले।
क्या आप कर सकते हैं इस फीचर का इस्तेमाल?
स्विगी का यह फीचर स्विगी फ़ूड और इंस्टामार्टपर उपलब्ध होगा। इस फीचर के जरिये अब यूजर बड़ी आसानी से वेलनेस प्रोडक्ट जैसे आइटम खरीद सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि यह फीचर अभी सब यूजर्स के लिए एवेलेबल नहीं है। केवल 10 फीसदी यूजर ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, कुछ समय के बाद यह फीचर सभी ग्राहकों को उपलब्ध हो जाएगा।
स्विगी के इनकॉग्निटो मोड का यूज करने के लिए यूजर को पहले परमिशन देनी होगी। इसके बाद यूजर के पास कंफर्मेशन रिमाइंडर शो होगा। जो यूजर इस फीचर के जरिये ऑर्डर प्लेस करता है वो तीन घंटे तक इसे ट्रैक कर सकता है। तीन घंटे पूरे हो जाने के बाद ऑर्डर हिस्ट्री ऑटोमैटिकली हाइड हो जाएगी।
- Log in to post comments