Skip to main content

दिनेश विजान निर्मित फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का आतंक बॉक्स ऑफिस पर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हॉरर कॉमेडी ड्रामा जब से रिलीज हुई है तभी से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों को ठेंगा दिखाकर आज वह 500 करोड़ की मालकिन बन गई है। 23वें दिन भी कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है। जानिए फिल्म ने कितना कारोबार किया।

स्त्री 2: सरकटे का आतंक ने सिर्फ चंदेरी ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी दहशत फैला दी है। 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बावजूद स्त्री 2 थमने का नाम ले रही है। वीकेंड तो छोड़ो, यह हॉरर-कॉमेडी तो वीकडेज में भी जमकर धमाका कर रही है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 यूं तो 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म के कुछ शोज 14 अगस्त की शाम से ही शुरू हो गए थे। 2018 में आई स्त्री की सफलता के बाद से ही सीक्वल का इंतजार हो रहा था, इसलिए उम्मीद थी कि ओपनिंग डे पर फिल्म धमाल मचाएगी और हुआ भी ऐसा ही। पहले दिन स्त्री 2 ने 64 करोड़ से खाता खोला था

स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 का रौब खत्म नहीं हो रहा है। तीन हफ्ते में फिल्म ने 500 करोड़ रुपये कमा लिए थे। अब चौथे हफ्ते की शुरुआत में ही स्त्री 2 ने फिर तहलका मचा दिया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, दिनेश विजान निर्मित फिल्म ने 23वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सही नंबर इससे ज्यादा या कम भी हो सकता है। टोटल अनुमानित कमाई 507 करोड़ हो गई है।

News Category