Skip to main content

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों को असुविधा का सामना करने के बाद इंडिगो ने माफी मांगी है। विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और विमान में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इंडिगो ने भी अपनी गलती समझी और शनिवार को इसके लिए माफी मांगी।

नई दिल्ली। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की शिकायत के बाद इंडिगो एयरलाइंस को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने खुद माफी मांगी। 

इंडिगो ने मांगी माफी

दरअसल, विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और विमान में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इंडिगो ने भी अपनी गलती समझी और शनिवार को इसके लिए माफी मांगी।

क्या बोला इंडिगो

पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंडिगो के सूत्रों ने कहा 

इंडिगो ने आगे कहा कि असुविधा केबिन के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण हुई थी, जिसे यात्रियों के अनुरोध पर समायोजित किया गया था। हमारे केबिन क्रू ने स्थिति को संभालने के लिए प्रभावित यात्री को तुरंत सहायता प्रदान की। गुरुवार को फ्लाइट 6E 2235 में हुई इस घटना के वीडियो में यात्रियों को बेहद असहज स्थिति में देखा गया था।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

इस साल जून में इसी तरह की एक घटना दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में भी हुई थी, जब इंडिगो फ्लाइट का एसी एक घंटे तक काम करना बंद कर दिया था

यात्रियों में से बुजुर्ग लोगों को घुटन के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गुस्साए यात्रियों ने कहा कि उन्हें कुछ पता ही नहीं था कि क्या हुआ था और उन्हें ऐसा लग रहा था कि उन्हें 'हाइजैक' कर लिया गया है