1999 में आमिर खान की फिल्म मन में नजर आने वालीं अभिनेत्री शमा सिकंदर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक वक्त ऐसा आया था जब वह डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की। इस मामले पर और अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर हाल ही में शमा सिकंदर ने खुलकर बात की है।
फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स के डिप्रेशन में जाने की किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। इस मामले में नया नाम एक्ट्रेस शमा सिकंदर का शामिल हो रहा है। सुपरस्टार आमिर खान के साथ फिल्म मन में नजर आने वालीं शमा की मेंटल हेल्थ इस हद तक खराब हो गई थी कि उन्होंनें खुद को खत्म करने का फैसला ले लिया था और सुसाइड करने की भी कोशिश की।
आखिकर उन्होंने ऐसा क्या किया और वो क्या वजह थी, जिसके चलते शमा सिकंदर इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो गई थीं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
शमा ने आत्महत्या करने की कोशिश
सोशल मीडिया पर शमा सिकंदर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनकी बिकिनी फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचाती रहती हैं।
कमाल की ब्यूटी से फैंस के दिल जीतने वालीं शमा ने हाल ही में पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बुरे दौर का याद किया है। शमा ने कहा है
इन मूवीज और शो में नजर आई थीं शमा
शमा सिकंदर ने 1998 में आई फिल्म प्रेम आंगन से डेब्यू किया था। इसके बाद वह मन, अंश और बाईपास रोड जैसी कई मूवीज में नजर आ चुकी हैं। बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने के बाद छोटे पर्दे पर भी शमा काफी एक्टिव रही हैं, इस दौरान उन्होंने ये मेरी लाइफ, सीआईडी और बाल वीर जैसे कई धारावाहिकों में काम किया है
- Log in to post comments