Skip to main content

तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। हालांकि अब उन्होंने इंटरनेट से राधा फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर दी हैं। सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होने के बाद तमन्ना ने यह कदम उठाया है। जानिए उन्हें क्यों ट्रोल किया जा रहा था।

 बी-टाउन और साउथ की ग्लैमर क्वीन तमन्ना भाटिया यूं तो कई खूबसूरत हीरोइनों के ऊपर भारी पड़ती हैं, लेकिन उनकी हालिया तस्वीरों ने फैंस को नाराज कर दिया। बुरी तरह ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस को आखिरकार अपनी फोटोज को सोशल मीडिया से हटाना पड़ा।

राधा बनी थीं तमन्ना भाटिया

हुआ यूं कि तमन्ना ने पिछले महीने राधा बनकर एक फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर धड़ल्ले से वायरल हुई थी

अलग-अलग लुक में राधा बनीं तमन्ना ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। कहीं जंगलों के बीच ऑन-स्क्रीन कान्हा के साथ तमन्ना ने पोज दिया तो कहीं फूल का मुकुट और हाथ में मोरनी का पंख लिए फोटोज क्लिक कराईं।

तमन्ना भाटिया की राधा वाली फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया

 

एक यूजर ने कहा, "बकवास बंद करो।" एक ने कहा, "प्लीज मैम, क्लीवेज मत दिखाइए। राधा जी का सम्मान कीजिए।" एक और ने कहा, "हमारी राधारानी जैसी कोई नहीं और यह तो बिल्कुल भी नहीं।" एक यूजर ने लिखा, "वह राधारानी जैसी नहीं लगती। राधा रानी का कैरेक्टर निभाने से पहले उन्हें सभ्यता सीखने की

 

तमन्ना भाटिया ने डिलीट कीं फोटोज

तमन्ना भाटिया ने ट्रोलिंग के बाद अब इंस्टाग्राम अकाउंट से राधा वाली फोटोशूट की तस्वीरें हटा दी हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने इस फोटोशूट को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

आइटम सॉन्ग से मचाई सनसनी

राधा फोटोशूट से पहले तमन्ना भाटिया ने स्त्री 2 में आइटम नंबर किया है। आज की रात गाने पर तमन्ना ने कातिलाना अदाएं देख सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने फिल्म में शमा का किरदार निभाया है। बात करें फिल्मों की तो वह स्त्री 2 के साथ-साथ 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म (Vedaa) में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के साथ नजर आई थीं।  

News Category