महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के एक बयान से हर कोई हैरान है। अजित पवार ने कहा है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है कि समाज को परिवारों में दरार पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पता लग गया है कि जो लोग ऐसा करते हैं समाज उसे माफ नहीं करता है।
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी एमवीए एक ओर जहां शिंदे सरकार पर लगातार हमला कर रही है। दूसरी और महायुति सरकार के घटक दल आपस में ही भिड़ रहे हैं।
इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के एक बयान से हर कोई हैरान है
समाज को परिवारों में दरार पसंद नहींः अजित
दरअसल, अजित पवार ने कहा है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है कि समाज को परिवारों में दरार पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पता लग गया है कि जो लोग ऐसा करते हैं, समाज उसे माफ नहीं करता है।
क्यों कहा ऐसा?
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शुक्रवार को गढ़चिरौली शहर में एनसीपी द्वारा आयोजित जनसम्मान रैली को संबोधित करते हुए अजीत पवार ने पार्टी नेता और राज्य मंत्री धर्मराव बाबा आत्रम की बेटी भाग्यश्री को शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) में जाने से रोकने की कोशिश की। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में भाग्यश्री और उनके पिता के बीच संभावित मुकाबले को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने लोगों से कहा,
किस तरफ था इशारा?
उनका इशारा हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में उनकी पत्नी सुनेत्रा और चचेरी बहन सुप्रिया सुले के बीच मुकाबले की ओर था। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब एनसीपी नेता पवार ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने चाचा शरद पवार की बेटी एनसीपी (सपा) नेता सुले के खिलाफ अपनी पत्नी को मैदान में उतारकर गलती की है और कहा कि राजनीति को घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
- Log in to post comments