Skip to main content

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान दो बच्चों के पिता हैं। पिछले काफी समय से सोहेल और उनकी पत्नी सीमा सजदेह के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं जिसके बाद ऑफिशियली इन लोगों ने 2022 में तलाक ले लिया था। दोनों ने 1998 में शादी की थी। अब खबर है कि एक्टर की लाइफ में फिर से प्यार ने दस्तक दी है।

सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान की सीमा सजदेह से साल 1998 में हुई थी। शादी के करीब 24 साल बाद एक्टर ने अपनी पत्नी सीमा से साल 2022 में तलाक ले लिया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक्टर की जिंदगी में प्यार ने दोबारा से दस्तक दी है।

कार में साथ दिखी कोई लड़की

जी हां, दरअसल एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जा सकता है। 53 साल के एक्टर को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया जहां वो बिना किसी पैप्स के साथ बिना किसी बातचीत के अपनी कार में बैठ गए। इस दौरान उनके साथ कोई महिला मित्र भी नजर आई जिसे उनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।

फैंस ने किया कमेंट

इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने इस पर तरह तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। एक ने लिखा- ये बुढ़ापे में इनको गर्लफ्रेंड कहा से मिल जाती है। एक अन्य ने कमेंट किया- इसकी बीवी कहां गई जो गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा। तीसरे ने लिखा- मुझे लगता था कि एक यही है जो बीवी बच्चों में रह गया, लेकिन इनकी भी गर्लफ्रेंड निकली यार।

बता दें कि सोहेल और सीमा के अलग होने की खबरें काफी समय से आ रही थीं। दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे। हालांकि सीमा ने पहली बार रियलिटी शो'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स'में अपनी मैरिड लाइफ को लेकर हिंट दिया था।

दो बच्चों के पिता हैं सोहेल

एक इंटरव्यू में इस पर बातचीत करते हुए सीमा ने कहा,'जब दो लोग ऐसी स्थिति में होते हैं जहां वे दोनों खुश नहीं होते और लगातार लड़ाई होती है, तो इसका असर आपके बच्चों पर भी पड़ता है। यह एक सोचा-समझा फैसला था। बता दें कि सोहेल और सीमा अपने दोनों बेटे निर्वाण और योहान की साथ में देखभाल कर रहे हैं।

News Category