Skip to main content

यूपी के वाराणसी में स्‍कूल यून‍िफॉर्म आई क‍िशोर‍ियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यूनिफॉर्म पहनी किशोरियों ने एक मह‍िला डॉक्‍टर की स्‍कूटी चुरा ली। ये लोग आसपास के फ्लैट में चोरी का प्रयास कर चुकी हैं। रविवार की सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला तो उनकी गतिविधियां नजर आईं।

वाराणसी। महिला डॉक्‍टर सारिका सिंह की स्कूटी चुराने वाली स्कूल यूनिफॉर्म पहनी किशोरियां आसपास के फ्लैट में चोरी का प्रयास कर चुकी हैं। रविवार की सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला तो उनकी गतिविधियां नजर आईं। इससे लोग भयभीत हैं और पुलिस से किशोरियों गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर कालोनी स्थित 11 नंबर बिल्डिंग के फ्लैट संख्या 11 में रहने वाली महिला चिकित्सक का कहना है कि उनकी स्कूटी चोरी होने की घटना की जानकारी होने पर कालोनीवासियों ने क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला। उसमें स्कूल यूनिफार्म पहने किशोरियां कई फ्लैटों में जाती नजर आ रही हैं

बहाने से मांगी स्‍कूटी की चाबी

फ्लैट के लोगों ने बताया कि वह वाहन के बारे में ही जानकारी हासिल कर रही थीं। कुछ लोगों के वाहन की चाबी भी मांगी, लेकिन उन लोगों ने नहीं दी। रविवार की सुबह स्कूल यूनिफार्म पहने पीठ पर बैग लिए किशोरी सारिका सिंह के कमरे पर आई। उसने कहा कि वह उनकी ही बिल्डिंग में ही रहती है। उसे कुछ सामान अपने फ्लैट तक ले जाना है। आपकी स्कूटी की वजह से परेशानी हो रही है। उसने उसकी चाबी मांगी और स्कूटी लेकर भाग निकली। सीसीटीवी फुटेज में उसके साथ स्कूल यूनिफार्म पहले ही एक और किशोरी दिखती है।

News Category