एपल अपने यूजर्स के लिए iPhone 16 Series लॉन्च कर चुका है। इस सीरीज को 79900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बीते साल कंपनी ने iPhone 15 Series लॉन्च की थी। ऐसे में नए आईफोन लॉन्च होने के साथ ही पिछले आईफोन का दाम घट गया है। यानी आप iPhone 15 को इसके लॉन्च प्राइस से काफी कम में खरीद सकते हैं।
एपल अपने यूजर्स के लिए iPhone 16 Series लॉन्च कर चुका है। इस सीरीज को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बीते साल कंपनी ने15 Series लॉन्च की थी। ऐसे में नए आईफोन लॉन्च होने के साथ ही पिछले आईफोन का दाम घट गया है। कम कीमत पर iPhone 15 खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का साबित हो सकता है। पिछला आईफोन खरीदने से पहले नए और पुराने के स्पेक्स में अंतर समझ सकते हैं-
iPhone 16 VS iPhone 15
डिस्प्ले
iPhone 15 को कंपनी 6.1 इंच की Super Retina XDR display के साथ आता है।
इसी तरह iPhone 16 को कंपनी 6.1 इंच की Super Retina XDR display के साथ लाती है
चिपसेट
चिपसेट की बात करें तो iPhone 15 को A16 Bionic चिप 5-core GPU के साथ लाया जाता है।
वहीं, iPhone 16 को A18 chip चिप 5‑core GPUके साथ लाया जाता है।
कैमरा
कैमरा स्पेक्स की बात करें तो iPhone 15 को 48MP मेन और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ लाया गया था। फोन 4x ऑप्टिकल जूम रेंज के साथ लाया गया था। iPhone 16 को 48MP फ्युजन और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस/मैक्रो लेंस के साथ आता है। फोन 6x ऑप्टिकल जूम रेंज के साथ लाया गया है।
लॉन्च प्राइस
iPhone 15 को कंपनी ने बीते साल 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इस बार iPhone 16 को 90 रुपये कम 79,900 रुपये में लॉन्च किया है।
- Log in to post comments