फैशन डीवा Malaika Arora पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। भले ही अर्जुन और मलाइका ने अपने अलग होने की घोषणा नहीं की है लेकिन क्रिप्टिक पोस्ट लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
फिल्मी दुनिया में सेलिब्रिटीज जितना अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं, उससे कई ज्यादा उनके ब्रेकअप की खबरें लाइमलाइट बटोरती हैं। पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का भी यही हाल है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और (Arjun Kapoor) ने इसी साल अपनी राहें जुदा कर ली हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपना 6 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे क्या वजह है, यह सामने नहीं आया है। अर्जुन और मलाइका ने अभी तक अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है और ना ही उन्होंने इसे खारिज किया है।
मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन वे क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए इन खबरों को हवा देते रहते हैं। एक बार फिर छैया छैया एक्ट्रेस ने डिजर्विंग लोगों के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका ने एक क्वोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "हमेशा उन लोगों पर ध्यान दें जो आपकी खुशी में खुश होते हैं और आपके दुख में दुखी होते हैं। वे ही लोग हैं जो आपके दिल में एक खास जगह के हकदार हैं।"
6 साल से कर रहे थे डेटिंग
मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2018 में उन्होंने डेटिंग शुरू की थी, तब से दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सीक्रेट नहीं रखा। दोनो के बीच 12 साल उम्र का फासला है। इस वजह से उन्हें बहुत ट्रोल किया गया, लेकिन दोनों ने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया और हमेशा ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। फिलहाल, जब से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आई हैं, तब से दोनों साथ में स्पॉट नहीं हुए हैं।
- Log in to post comments