किस सेगमेंट में इस गाड़ी को लाया जा सकता है। क्या मौजूदा Magnite एसयूवी के फेसलिफ्ट को लाया जाएगा या फिर पूरी तरह से नई गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में दो गाड़ियों की बिक्री की जाती है। जिनमें से एक एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट और दूसरी फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लाई जाती है। अक्टूबर में कंपनी नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। क्या एंट्री लेवल में ऑफर की जाने वाली Magnite के नए वर्जन को लाया जाएगा या फिर नई गाड़ी को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी गाड़ी
निसान की ओर से जानकारी दी गई है कि अक्टूबर महीने में कंपनी की ओर से नई गाड़ी को लॉन्च किया जाएगा। चार अक्टूबर को निसान नई गाड़ी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। लेकिन अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह नई गाड़ी होगी या फिर मौजूदा Nissan Magnite के फेसलिफ्ट वर्जन को ही लॉन्च किया जाएगा।
रिपोर्ट्स से मिली जानकारी
कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा एसयूवी Nissan Magnite के फेसलिफ्ट वर्जन को ही अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी को कंपनी ने दिसंबर 2020 में पहली बार भारत में लॉन्च किया था। जिसके बाद अब इसे अपडेट के साथ लाया जाएगा।
क्या होंगे बदलाव
जानकारी के मुताबिक इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना कम है, लेकिन इस एसयूवी में कई कॉस्मैटिक बदलाव किए जाएंगे। इसके फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स के साथ ही ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और रियर में भी बंपर और टेल लाइट्स और अलॉय व्हील्स में बदलाव करने के बाद इसे नयापन देने की कोशिश की जा सकती है। इंटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
कितनी होगी कीमत
मौजूदा मैग्नाइट को निसान की ओर से 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.27 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के बीच ऑफर किया जाता है। लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन की एक्स शोरूम कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger, Maruti Fronx, Citroen Basalt, Toyota Taisor और Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी से होता है।
- Log in to post comments