Skip to main content

इसे आइकॉन परफॉरमेंस कलर में लाया गया है। इस बाइक में अब म्यूजिक कंट्रोल को यामाहा स्मार्टफोन ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इतना ही नहीं बाइक और भी कई नए फीचर्स से अपडेट किया गया है।

2024 Yamaha R15M को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जिसके चलते अब यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो मैटेलिक ग्रे और आइकॉन परफॉरमेंस है। इसके साथ ही इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और रियर नंबर प्लेट के लिए LED लाइट है। आइए जानते हैं कि 2024 यामाहा R15M और किन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है।

2024 Yamaha R15M: नए कलर ऑप्शन

2024 यामाहा R15M को एक नया कलर स्कीम दिया गया है। यह दूसरे मॉडल की तरह ही ग्रे कलर में है, लेकिन फेयरिंग पर काले पैच की जगह पप कार्बन-फाइबर जैसी फिनिश दी गई है। इसके साथ ही इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन रीडआउट का फीचर दिया गया है। इतना ही नहीं म्यूजिक कंट्रोल को यामाहा स्मार्टफोन ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

2024 Yamaha R15M: इंजन

नई यामाहा R15M के इंजन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी भी 155cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो वेरिएबल-वॉल्व एक्चुएशन के साथ आता है। इसका इंजन 18.4PS और 14.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, अपशिफ्ट के लिए क्विकशिफ्टर और स्लिपर क्लच दिया गया है।

2024 Yamaha R15M: कीमत

नई यामाहा R15M को नई कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इसके मैटेलिक ग्रे कलर स्कीम की एक्स-शोरूम कीमत 1,98,300 रुपये है। वहीं, इसके आइकॉन परफॉरमेंस वाले की एक्स-शोरूम कीमत 2,08,300 रुपये है। कीमत से लेकर फीचर्स के मामले यह बाइक R15M हीरो करिज्मा XMR, सुजुकी गिक्सर SF 250 और KTM RC 200 जैसी मोटरसाइकिलों को टक्कर देती है।

News Category