Skip to main content

टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों से दर्शकों का दिल जुड़ जाता है। इंडस्ट्री में कई ऐसे आर्टिस्ट हैं जिनकी पहले की सूरत अभी की सूरत में काफी ज्यादा बदलाव आ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टीवी एक्‍ट्रेसेस की पुरानी और अब की तस्वीरें दिखाएंगे जिन्हें आप अब पहचान तक नहीं पाएंगे। देखिए और बताइए कि इनके लुक में कितना फर्क आ गया है

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ग्लैमर बहुत मायने रखता है। खासकर जब आप इस तरह के प्रोफेशन से जुड़े होते हैं तो आपको हर दिन अपने आपको ग्रूम करते रहना पड़ता है ताकि आप उस भीड़ का हिस्सा बने रहें। आपको अपने लुक्स की वजह से फिल्में मिलती हैं और इसी से आप पहचान बनाते हैं।

आज आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो डेब्यू के समय बहुत ही अजीब लगती थीं और अब उनकी काया बिल्कुल बदल चुकी है। इन्हें देखकर आप खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना पहली बार साल 2001 में टीवी पर आई थीं। उन्होंने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डेब्यू किया था। करिश्मा के जिम लुक्स आपके लिए इंस्पिरेशन हो सकते हैं। एक्ट्रेस ने उस समय से लेकर अब तक खुद को काफी ज्यादा ग्रूम किया है

रूबिना दिलैक

रूबिना टीवी पर छोटी बहू बनकर आईं। उन्हें अपने ऑन स्क्रीन राधिका के लिए काफी ज्यादा प्यार मिला। उस समय वो काफी ज्यादा सिंपल लगती थीं। लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने मेकअप और हेयर स्टाइल में काफी बदलाव किया। बिग बॉस 15 में उन्होंने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया था।

श्‍वेता तिवारी

टीवी एक्‍ट्रेस श्‍वेता तिवारी 42 साल की उम्र में आज भी स्क्रीन पर कहर ढाती हैं। लोग उनकी बेटी पलक और उन्हें बहनें बुलाते हैं। इंडस्ट्री में उन्‍हें 2 दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है और उन्होंने अपने आपको काफी अच्छे से मेंटेन किया है। श्‍वेता काफी ज्यादा फिटनेस फ्रीक हैं।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे को आज भी लोग उनके टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के तौर पर जानते हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्‍मों में भी काम किया है। पिछले दिनों वो विक्की जैन से शादी करने के बाद काफी ज्यादा सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने साल 2009 में पवित्र रिश्ता से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिय

मौनी रॉय

एक्ट्रेस मौनी रॉय के ट्रांसफॉर्मेशन के सबसे ज्यादा चर्चे रहे। मौनी ने सर्जरी के बाद अपने लुक्स में काफी बदलाव किया था और वो पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गईं।

इस ट्रांसफॉर्मेशन का उन्हें फायदा भी मिला और उन्हें गोल्ड जैसी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला। आज सोशल मीडिया पर उनके बिकिनी फोटोज काफी वायरल होते हैं।

News Category