Skip to main content

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के टेलीविजन पर प्रसारित होने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है जिसमें थीम पर से पर्दा उठ गया है। इस शो के लिए मेकर्स एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट को अप्रोच कर रहे हैं हाल ही में टीवी की पिशाचिनी का नाम सामने आया है।

बिग बॉस के अब तक 17 सीजन टीवी पर और तीन सीजन ओटीटी पर आ चुके हैं। इस विवादित शो के अधिकतर सीजन सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किए हैं। जब सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी 3 की कमान संभाली थी, तो हर किसी के मन में सवाल था कि 'सिकंदर' एक होस्ट के तौर पर वापस लौटेंगे या नहीं।

हालांकि, पहले प्रोमो के साथ ये तो कन्फर्म हो गया कि सलमान खान ही शो की मेजबानी को संभालेंगे। जब से बिग बॉस 18 की घोषणा हुई है, तब से ही लगातार एक के बाद एक कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी की 'पिशाचिनी' का नाम भी इस विवादित शो के लिए कन्फर्म हो चुका है।

बिग बॉस 18 में इस बार होगा भरपूर ग्लैमर

Bigg boss के लिए मेकर्स ने उन कंटेस्टेंट को अप्रोच किया है, जो पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। इस लिस्ट में शाइनी आहूजा से लेकर ईशा कोपिकर, समीरा रेड्डी, गुरुचरण सिंह और निया शर्मा जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें से कई नाम तो कन्फर्म भी हो चुके हैं।

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के नामों की लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है, जो है टीवी की पिशाचिनी नायरा बनर्जी का। बिग बॉस 18 के खबरी पेज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि नायरा बनर्जी का नाम सलमान खान के विवादित शो के लिए लगभग कन्फर्म हो चुका है। आपको बता दें कि इससे पहले नायरा बनर्जी खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन में आ चुकी हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर भी बिग बॉस के घर में लेगा एंट्री?

बिग बॉस 18 के लिए सिर्फ नायरा बनर्जी को मेकर्स ने अप्रोच नहीं किया है, बल्कि इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान पोद्दार का किरदार अदा करने वाले अभिनेता शहजादा धामी भी इस शो में नजर आ सकते हैं।

हालांकि, इन दोनों ही एक्टर्स की तरफ से अब तक शो का हिस्सा बनने पर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। बिग बॉस 18 की बात करें तो इस सीजन की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिससे ये साफ हो गया है कि इस बार मेकर्स इस बार सबको पास्ट-प्रेजेंट और फ्यूचर में लेकर जाने वाले हैं।

News Category