Skip to main content

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। जानकारी के अनुसार इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार भी जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई थी।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर जंगल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।

इलाके में भेजे गए अतिरिक्त बल

मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जब सुरक्षा बलों ने चटरू के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया तो मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रियासी में भी तलाशी अभियान जारी

इस बीच, रियासी जिले के चसाना इलाके में भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है, जहां शुक्रवार शाम को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

रियासी में भी हुई थी मुठभेड़

बीते शुक्रवार रियासी जिले के चसाना इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। बता दें कि रियासी जिले में 25 सितंबर को मतदान होना है।