Skip to main content

हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 ने अपनी अपार सफलता से हर किसी को हैरान किया है। रिलीज के 37 दिन बाद भी स्त्री 2 सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी अपने आप को स्त्री 2 की तारीफ करने से नहीं रोक पाए हैं। वॉर 2 (War 2) एक्टर ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

15 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने अपनी सफलता का शुरू इस कदर मचाया है, जो 37 दिन बाद भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर इस मूवी ने अपनी अपार सफलता से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है।

करण जौहर और सनी देओल सहित सिनेमा जगत के कई फिल्मी सितारे इस मूवी की सक्सेस को लेकर तारीफ के पुल बांध चुके हैं। अब इस कड़ी में नया नाम सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का शामिल हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वॉर 2 कलाकार ने स्त्री 2 को लेकर क्या कहा है। 

स्त्री 2 को लेकर बोले ऋतिक रोशन 

निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की स्त्री 2 की बंपर सक्सेस को लेकर ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- 

इस तरह से ऋतिक रोशन ने स्त्री 2 को लेकर अपनी दिल की बात कही है। एक्टर के इन विचार से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में उन्होंने इस मूवी को देखा और एन्जॉ

वॉर 2 में दिखेंगे ऋतिक रोशन

मौजूदा समय में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 (War 2) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आने वाले वक्त में वह इसी मूवी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उनके साथ इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे।

News Category