खतरों के खिलाड़ी 14 से कई खिलाड़ियों के बिग बॉस में जाने की चर्चा हो रही थी। अब दो खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है जो सलमान के शो का हिस्सा बनेंगे।
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ ही दिनों में शो शुरू होने वाला है और कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभी तक बिग बॉस के घर में कैद होने वाले कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है और अब दो और सितारों का नाम जुड़ गया है
यह दोनों सितारे टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर पॉपुलर चेहरा हैं और इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 14में अपना दम दिखा रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही बिग बॉस के घर में आने के लिए तैयार हैं। अब उनका नाम जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे।
इन एक्टर्स को मिला ऑफर
हम बात कर रहे हैं खतरों के खिलाड़ी 14 के टॉप 2 प्लेयर्स करणवीर मेमेऔर गश्मीर महाजनी की। दोनों एक्टर्स को लेकर चर्चा है कि वे सलमान खान के शो का हिस्सा बनने वाले हैं। शो से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले बिग बॉस खबरी के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, गश्मीर और करणवीर मेहरा को पहले ही बिग बॉस का ऑफर मिला था।
एक खिलाड़ी है कन्फर्म!
खबर है कि करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। उनकी एंट्री लगभग पक्की है। दूसरी ओर गश्मीर महाजनी की मेकर्स के साथ बातचीत जारी है। अगर दोनों खिलाड़ी बिग बॉस के घर में आते हैं तो बेशक शो में धमाका होगा। खतरों के खिलाड़ी में उनकी यारी बहुत फेमस है। अगर उनका आना पक्का हुआ तो उनके बीच का बॉन्ड देखना दिलचस्प होगा।
अगले हफ्ते होगा ग्रैंड फिनाले
बात करें खतरों के खिलाड़ी 14 की तो रोहित शेट्टी के शो का ग्रैंड फिनाले 29 सितंबर को होने वाला है। करणवीर मेहरा पहले ही फिनाले में जा चुके हैं। वहीं, रविवार के एपिसोड में पता चलेगा कि गश्मीर महाजनी को फिनाले का टिकट मिला है या नहीं।
- Log in to post comments