Skip to main content

बी-टाउन की ऐसी कई हीरोइनें है जो अपनी बोल्डनेस से आए दिन सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। हाल ही में एक और एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया है। जन्नत 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटो से तहलका मचा दिया है। इंटरनेट पर उनकी बोल्ड फोटो जमकर वायरल हो रही है।

ईशा गुप्ता को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो गया है। भले ही 12 सालों में उन्होंने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन उन्होंने चुनिंदा फिल्मों से ही अपनी पहचान बना ली है। आश्रम में सोनिया बनना हो या फिर जन्नत 2 की जाह्नवी हो, ईशा अपनी अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं।

सिर्फ अदाकारी ही नहीं, फिल्मों से इतर ईशा गुप्ता का फैशन सेंस भी किसी से छुपा नहीं है। बोल्डनेस में तो वह बड़ी-बड़ी हीरोइनों पर भी भारी पड़ती हैं। हाल ही में, एक बार ईशा ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो से आग लगाई है।

बिकिनी में ईशा गुप्ता का हॉट लुक

दरअसल, ईशा गुप्ता इन दिनों फ्लोरिडा में हैं। उन्होंने वहां से अपनी आउटिंग की फोटो 21 सितंबर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह बहुत बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। समंदर के किनारे टहलती हुई ईशा बिकिनी में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने डीप नेक लैवेंडर कलर की बिकिनी पहनी और अपने लुक को ग्रे कैप के साथ स्टाइल किया। पलकें झुकाकर वह मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।

ईशा के दीवाने हुए फैंस

ईशा गुप्ता की ये तस्वीरें देख फैंस अपना दिल नहीं संभाल पा रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें हॉट बताया तो किसी ने उन्हें सुपर गॉर्जियस कहा। यूजर्स कमेंट बॉक्स में अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं

ईशा गुप्ता की आगामी फिल्में

ईशा गुप्ता पिछले दो साल से फिल्मी दुनिया से गायब हैं। आखिरी बार वह बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज आश्रम 3 में नजर आई थीं। वह सीरीज में सोनिया के रोल में छा गई थीं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो कहा जा रहा है कि वह हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) और फाइल नंबर 323 में नजर आएंगी।

News Category