Skip to main content

Alia Bhatt अपनी आगामी फिल्म जिगरा का प्रमोशन करने के लिए फेमस कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में आईं। शो में मजेदार बातों का खुलासा करते हुए आलिया ने बताया कि वह अपने पति रणबीर कपूर की जासूसी करती हैं या नहीं। जानिए इस बारे में।

फिल्म जिगरा के प्रमोशन के बीच आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की जासूसी कराने को लेकर अपनी बात रखी है। आलिया ने कपिल शर्मा को बताया कि वह अपने पति की जासूसी करती हैं या नहीं

आलिया भट्ट कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन की पहली गेस्ट रहीं। वह शो में अपनी आगामी फिल्म जिगरा की कास्ट के साथ पहुंचीं। आलिया भट्ट के साथ उनकी मां सोनी राजदान, जिगरा के डायरेक्टर वसन बाला, करण जौहर और को-स्टार वेदांग रैना ने कपिल शर्मा शो की शोभा बढ़ाई।

क्या रणबीर की जासूसी करती हैं आलिया?

कपिल शर्मा ने शो में पूरी टीम के साथ मजेदार बातें कीं और जिक्र आलिया की स्पाई थ्रिलर फिल्मों की आई। एक्ट्रेस ने शादी से पहले स्पाई थ्रिलर राजी में स्पाई की भूमिका निभाई थी और शादी के बाद वह स्पाई थ्रिलर अल्फा (Alpha) में नजर आएंगी। कपिल ने आलिया से कहा, "आलिया, आपको क्या लगता है, लड़कियां शादी से पहले या बाद में जासूसी करने में बेहतर होती हैं? मैं सीधे मुद्दे पर आता हूं। क्या आपने कभी रणबीर की जासूसी की है?" आलिया ने जवाब दिया, "मुझे कभी भी उस पर जासूसी करने की जरूरत महसूस नहीं हुई।"

आलिया भट्ट ने बदला नाम

यही नहीं, शो में रणबीर कपूर की एक्स कही जाने वाली डफ्ली (सुनील ग्रोवर) के साथ भी आलिया भट्ट मस्ती करती हुई नजर आईं। जब कपिल शर्मा ने उन्हें आलिया से इंट्रोड्यूस कराया तो डफ्ली को जलन होने लगी और एक्ट्रेस को कहा, "तो यह आलिया भट्ट हैं?" इस पर एक्ट्रेस ने उन्हें करेक्ट करते हुए कहा, "आलिया भट्ट कपूर।"

अपकमिंग फिल्में

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। जिगरा के बाद वह अल्फा और लव एंड वॉर जैसी फिल्मों में अदाकारी दिखाएंगी। वहीं, रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण, लव एंड वॉर और एनिमल पार्क में नजर आएंगे।

News Category