Skip to main content

Delhi Ganesh Death: 400 फिल्में करने वाले अभिनेता दिल्ली गणेश का हुआ निधन, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस

Delhi Ganesh Died तमिल सिनेमा से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। अपने एक्टिंग करियर में 400 से अधिक मूवीज में दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले दिग्गज कलाकार दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। उनकी देहांत की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं।

रविवार का दिन मनोरंजन जगत से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने लेकर आया है। तमिल सिनेमा में लंबे अरसे बतौर एक्टर सेवाएं देने वाले वेटरन एक्टर दिल्ली गणेश का निधन हो गया है।

नानी के निधन से टूटीं Kangana Ranaut, शेयर किया भावुक पोस्‍ट, लिखा- 'वो हमारे DNA में जिंदा रहेंगी

बीती रात शुक्रवार को कंगना रनौत की नानी का निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थीं। अभी हाल ही में कमरे की सफाई करते समय नानी काे ब्रेन स्‍ट्रोक भी हुआ था। कंगना ने नानी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल कंगना अपनी नानी के बेहद करीब थीं। उनसे बेहद प्‍यार भी करती थीं।

Shahrukh - Amitabh नहीं इस एक्ट्रेस ने 64 साल पहले खरीदी थी Rolls Royce, इराक से मुंबई आकर बनी थीं अभिनेत्री

जिस समय लोग महंगी गाड़ियों के बारे में सोचते भी नहीं थे उस दौर में एक भारतीय एक्ट्रेस ने इसे विदेश से इंपोर्ट करवाया था। तब ये गाड़ी शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स के पास भी नहीं थी। नादिरा इस गाड़ी को अपने गैराज में खड़ी करने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। नादिरा का असली नाम फ्लोरेंस एजेकिल था।

Vikrant Massey ने KBC 16 के सेट पर सुनाई अपने संघर्ष की कहानी, खुद ताली बजाने को मजबूर हुए Big B

शो कौन बनेगा करोड़पति 16 के सेट पर शुक्रवार को बॉलीवुड एक्‍टर विक्रांत मैसी आईपीएस मनोज शर्मा के साथ पहुंचे। यहां एक्‍टर ने बिग बी के सामने अपने संघर्ष के दिनों का किस्‍सा शेयर किया। जिसे सुनका अमिताभ बच्‍चन भावुक हो गए। आपको बता दें क‍ि एक्‍टर अपनी आने वाली फिल्‍म द साबरमती रिपोर्ट के प्रमोशन के लिए आए थे। जो 15 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

क्यूट तस्वीर के बाद सामने आया Sidhu Moosewala के भाई का अन्नप्राशन सेरेमनी का वीडियो, फैंस हुए इमोशनल

पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला को दो साल पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उनकी मां ने IVF के जरिए एक बेटे को जन्म दिया था जिसे जूनियर मूसेवाला कहा जाता है। हाल ही में मूसेवाला के पेरेंट्स ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई थी। अब उनके अन्नप्राशन का एक वीडियो सामने आया है।

'फिल्मों में महिलाओं को हमेशा गलत दिखाया गया...'सिटाडेल के प्रमोशन में बोलीं Samantha, कहा- अब बराबरी चाहिए

हाल ही में लंदन में आयोजित हुए बिजनेस टुडे के मोस्‍ट पावरफुल वुमन इवेंट में साउथ एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ ने महिलाओं के हक पर बात की। उन्‍होंने कहा क‍ि अब फिल्‍मों में मह‍िलाओं को भी बराबरी मिलनी चाहिए। ताक‍ि समाज में उनकी छवि मजबूत हो सके। एक्‍ट्रेस लंदन में अपनी वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी का प्रमोशन करने पहुंचीं थीं।

पत‍ि के मरने पर सास ने हड़प ली थी संपत्ति, दोनों शादी में मिला धोखा, Zeenat Aman की जिंदगी का काला सच

जीनत अमान की निजी लाइफ बहुत ही उतार चढ़ाव भरी रही थी। उन्‍होंने दो शादी की थी लेकिन दोनाें में उन्‍हें वो मान सम्‍मान नहीं मिल पाया जिनकी वो हकदार थीं। सि‍मी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्‍यू में जीनत अमान ने मजहर खान से शादी के बाद कठिन दौर का खुलासा किया था। ये भी बताया था क‍ि कैसे उन्‍होंने 12 साल तक इस शादी को झेला।

'उसने अपनी नास पीट दी...' मेरे महबूब गाने के लिए Urfi Javed ने उड़ाया Tripti Dimrii का मजाक

एनिमल फिल्म से रातोंरात शोहरत हासिल करने वालीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों राजकुमार राव के साथ उनकी एक फिल्म आई थी जिसका नाम था विक्की विद्या का वो वाला वीडियो। इसमें उन्होंने मेरे महबूब नाम से एक आइटम सांग किया था जिसके लिए उन्हें अब उर्फी जावेद ने ट्रोल किया है।

बेटी को सीने से लगाए स्पॉट हुईं Deepika Padukone, ठीक दो महीने बाद दिखी प्यारी दुआ की पहली झलक

दीवाली के एक दिन बाद दीपिका पादुकोण ने अपनी लक्ष्मी का नाम रिवील किया था। दीपिका और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सितंबर महीने में एक बेटी के माता-पिता बने थे। तबसे दीपिका घर पर ही बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही थीं। अब बेटी के जन्म के ठीक दो महीने बाद उन्हें पहली बार स्पॉट किया गया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को 8 सितंबर को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कपल के घर लक्ष्मी का जन्म हुआ है जिसका नाम उन्होंने दुआ पादुकोण सिंह (Deepika Padukone daughter) रखा है। हाल ही में दीवाली के शुभ मौके पर एक्ट्रेस ने बेटी के नाम की घोषणा की थी।

13 महीने अस्पताल में काटे...हुईं 73 सर्जरी, जब टीपू सुल्तान के सेट पर बुरी तरह जल गए थे Sanjay Khan

संजय खान बॉलीवुड का ऐसा चमकता सितारा जिसने फैंस के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। संजय को 60 के दशक के एक ऐसे एक्टर के तौर पर देखा जाता था जो फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े-बड़े स्टार को टक्कर देते थे। स्मार्ट और शानदार लुक्स वाले इस अभिनेता से इंडस्ट्री में कई लोग जलते थे। एक खतरनाक हादसे के बाद इनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

संजय खान (Sanjay Khan) को बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक माना जाता था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। उनकी डेब्यू फिल्म 'हकीकत' ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। एक्टिंग के अलावा वो एक जाने माने डायरेक्टर भी थे।