Pappu Yadav: 'जैसे ही चुनाव खत्म होगा BJP के लोग नीतीश को...', पप्पू यादव की बड़ी भविष्यवाणी
पप्पू यादव ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही चुनाव खत्म होगा बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को खत्म कर देंगे। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अब बड़े भाई की भूमिका में आना चाहिए और जाति-धर्म की राजनीति खत्म होनी चाहिए। उन्होंने महाकुंभ को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला।
ममता बनर्जी के बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव ? सीएम के लिए कहा - 'महाकुंभ में महाघपला, उसे छिपाने के लिए बिगड़ी भाषा
'कुंभ मेले में कथित घोटालों और कुप्रबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ में महाघपला हुआ है और इसे छिपाने के लिए मुख्यमंत्री की भाषा बिगड़ गई है। उन्होंने एनजीटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रयागराज में संगम पर जल की गुणवत्ता बेहद खराब है।
Enemy Property: बिहार में 94 में से 19 शत्रु संपत्तियों की ही हो सकी जमाबंदी, खंगाली जा रही कुंडली
बिहार में 94 शत्रु संपत्तियों में से केवल 19 की ही जमाबंदी हो पाई है। सरकार ने शत्रु संपत्तियों को अपने नाम करने और नीलाम करने की योजना बनाई है। देशभर में 13 हजार से अधिक शत्रु संपत्तियों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 9 हजार से अधिक संपत्तियों को शत्रु संपदा घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है।
कश्मीर में बढ़ रहा BJP का कुनबा, 20 साल बाद वापस मिला पुराना साथी; उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भी लड़ चुका चुनाव
जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को संबल मिला है। 20 साल बाद फारूक गंदरबली ने पार्टी में वापसी की है। फारूक गंदरबली 1998 से 2003 तक कश्मीर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं को साथ जोड़ भाजपा को कश्मीर में मजबूत बनाने की दिशा में बहुत काम किया है।
जम्मू: कश्मीर के गांदरबल से वर्ष 2008 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके फारूक गांदरबली की बीस साल बाद भाजपा में घर वापसी हो गई है।
दिल्ली LG से अचानक मिलने क्यों पहुंचे ये नेता? शपथ ग्रहण समारोह से पहले बीजेपी में हलचल तेज
दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का एलान होगा लेकिन इन सबके बीच खबर है कि बीजेपी ने शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। विनोद तावड़े तरुण चुघ दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से मिलने गए हैं।
Ramlila Maidan: कभी केजरीवाल के उत्थान का था प्रतीक, अब BJP के शासन का बनेगा गवाह
दिल्ली में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 19 फरवरी को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होगा। रामलीला मैदान से पूरे देश में बदलाव का एक संदेश गया था। केजरीवाल और उनकी पूरी टीम को यहीं से विशेष पहचान भी मिली।
Jharkhand News: झारखंड में सेस की चोरी नहीं कर सकेंगे बिल्डर और ठेकेदार, हेमंत सरकार ने बना लिया है ये प्लान
झारखंड में सेस की राशि की चोरी को रोकने के लिए अब सरकार आगे आई है। हेमंत सरकार सेस चोरी रोकने के लिए प्लान बना रही है। राज्य सरकार सेस वसूली से लेकर मजदूरों के लिए संचालित होने वाली सभी योजनाओं को ऑनलाइन करने के लिए श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग सेस मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रही है।
रांची। राज्य में निजी और सरकारी निर्माण कार्य करने वाले बिल्डर और ठेकेदार सेस की राशि की अब चोरी नहीं कर सकेंग
Gurgaon Nikay Chunav: भाजपा ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, कई दिग्गजों के काटे टिकट
इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है। भाजपा के पुराने पूर्व पार्षदों की बात करें तो सिर्फ पांच को ही टिकट मिला है। यानी कुल 36 वार्डों में से 31 वार्डों में नए प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पुराने पार्षदों में वार्ड 9 से ब्रह्म यादव वार्ड 11 से कुलदीप यादव वार्ड 24 से आरती यादव को भाजपा का टिकट मिला है।
गुरुग्राम। लंबे इंतजार और कयासों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने शनिवार सुबह गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी। मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा शुक्रवार रात को ही कर दी गई थी।
दिल्ली में हार के बाद AAP को मिली बड़ी सफलता, भाजपा शासित राज्य में जीती कई सीटें
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका सीट पर आप ने जीत हासिल की है। यहां अध्यक्ष पद पर आप उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने पार्टी का परचम लहराया है। भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में यह आप की बड़ी जीत है। पार्टी के कार्यकर्ता भी इससे खुश हैं।
'लालू ने खुद की थी जाकिर से बात, CM हाउस में होती थी अपहरण की डील', राबड़ी के भाई का सनसनीखेज खुलासा
पूर्व सांसद सुभाष यादव ने अपने जीजा लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। सुभाष यादव ने कहा कि लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तब अपहरण के मामले में लेनदेन की बात मुख्यमंत्री निवास में होती थी। सुभाष यादव ने कहा कि हमने कभी कोई अपराध नहीं किया लेकिन लालू यादव हम पर और हमारे बड़े भाई साधु यादव पर आरोप लगाते थे।
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव ने लालू यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। पूर्व सांसद सुभाष यादव ने कहा कि एक समय अपहरण के मामले में लेनदेन की बातचीत मुख्यमंत्री निवास में होती थी।