Skip to main content

गुजरात में नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम

गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है, जिसमें हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कई दिग्गज नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा गया है और भ्रष्टाचार के आरोपों वाले मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है। नए मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

वडोदरा ब्रिज हादसे में एक्शन, 4 इंजीनियर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; अन्य पुलों की जांच के भी आदेश

वडोदरा पुल हादसे के बाद गुजरात सरकार हरकत में आई। सीएम भूपेंद्र पटेल ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे। विशेषज्ञ टीम ने रिपोर्ट पेश की जिसके बाद 5 इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के ढहने से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।

वडोदरा में हुए पुल हादसे के बाद गुजरात सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने हादसे की विस्तृत और गहन हाई लेवल जांच के आदेश दिए थे। विशेषज्ञों की एक टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे रिपेयर, इंस्पेक्शन और क्वालिटी चेक को लेकर रिपोर्ट पेश करनी थी।

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के बेटे पहुंचे गांधीनगर, DNA सैंपल देकर करेंगे पिता के शव की पहचान

सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर विमान में सवार लोगों के परिजन इकट्ठा हैं और शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनों की पहचान का इंतजार है। सिविल अस्पताल में डीएनए सैंपलिंग जारी है और मेडिकल अधिकारियों के अनुसार अब तक 241 लोगों की DNA प्रक्रिया पूरी होने वाली है।

गुजरात। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भयानक प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। इस घटना में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हुई है और शव बुरी तरह से जल चुके हैं, जिसकी पहचान के लिए मरने वाले लोगों के रिश्तेदारों से DNA सैंपिल लिए जा रहे हैं।

शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही थी दुल्हन, प्लेन हादसे में चली गई जान

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से कुछ ही बचे हैं। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे जिनकी इस हादसे में मृत्यु हो गई।

अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करते ही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 क्रैश हो गई। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से केवल एक के ही जिंदा बचने की खबर है। ये बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट था।

'आंख खोली तो चारों ओर लाशें थीं', विमान हादसे में बचा एक शख्स, सुनाई दिल को झकझोर देने वाली आपबीती

'गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 242 यात्री सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। दुखद खबर है कि इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई लेकिन रमेश विश्वस कुमार नामक एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्लेन में 242 पसैंजर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई।

अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एक यात्री, अस्पताल में चल रहा इलाज; 241 की मौत

गुरुवार को एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए इस विमान में 10 चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का इस्तेमाल लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए व्यापक रूप से किया जाता है।

वडोदरा में PM मोदी का मेगा रोड शो, मंच पर दिखा कर्नल सोफिया का परिवार; लोगों ने किया जोरदार स्वागत

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा में उनका मेगा रोड शो हुआ जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और उनका जोरदार स्वागत किया। सिंदूर सम्मान यात्रा में 25000 से अधिक महिलाओं ने उन पर फूलों की वर्षा की। पीएम मोदी आज 82000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वडोदरा। पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां वो एक मेगा रैली कर रहे हैं। पीएम के स्वागत में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनका पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम अपने गृह राज्य गए हैं। 

अहमदाबाद में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए 5वीं मंजिल से कूदी लड़की

अहमदाबाद के सरदार नगर में ऑर्किड सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में मंगलवार को भीषण आग लग गई। अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इसके बाद सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अहमदाबाद के सरदार नगर में ऑर्किड सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इसके बाद सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल ने भेजी 20 गाड़ियां

गुजरात के भरूच में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

गुजरात के भरूच में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। होली के दिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भरूच के अंकलेश्वर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 10 से ज़्यादा दमकल गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। आग में करीब 5 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए

भरूच। गुजरात के भरूच में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। होली के दिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भरूच के अंकलेश्वर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई।

गुजरात के बनासकांठा में टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत; 20 घायल

गुजरात के बनासकांठा जिले में टैंकर और लग्जरी बस की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है सुइगाम के सोनेथ गांव के पास भारतमाला राजमार्ग पर टैंकर और लग्जरी बस के बीच ये टक्कर हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों को 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस से भाभर थराद सहित आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।