Skip to main content

एक जुलाई से आनंद विहार नहीं जाएगी रोडबेज की एसी बस

बरेली समाचार

दिल्ली में प्रदूषण के कारण बीएस-6 मॉडल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बरेली परिक्षेत्र में रोडवेज के पास जनरथ श्रेणी की 32 बसें हैं। ये सभी बीएस-4 मॉडल की हैं।

यूपी रोडवेज की बीएस-4 मॉडल की एसी बसें एक जुलाई से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। इन बसों को गाजियाबाद स्थित कौशांबी बस अड्डे तक ही चलाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के कारण बीएस-6 मॉडल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तपिश से लोग परेशान; श्रमजीवी में दो यात्रियों की हालत खराब

ब्यूरो बरेली

बरेली में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। नौतपा के पहले ही तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं श्रमजीवी एक्सप्रेस में गर्मी की वजह दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। 

आसमान से आग बरस रही: आज रहा सीजन का सबसे गर्म दिन,

दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। दिन के समय लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को दिल्ली का पारा 44 डिग्री को पार कर सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई है। विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।