Skip to main content

IND vs AUS: इंग्लैंड दौरे पर भारत के इन 5 खिलाड़ियों पर होगा 'फुल फोकस', तय हो जाएगा भविष्य

इंग्लैंड दौरे से भारतीय टेस्ट टीम के नए युग की शुरुआत हो रही है। ऐसा युग जहां कप्तान नया है और उस पर अपनी एक नई टीम बनाने की जिम्मेदारी है जो विश्व विजेता बनने में सफल रहे। शुभमन गिल के पास कई युवा खिलाड़ी हैं जो इस दौरे पर गए हैं। जानिए इंग्लैंड दौरे पर किन खिलाड़ियों पर होगी नजरें

'IPL की फ्लडलाइट्स हैक कर ली', पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ने किया दावा; सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो

पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने दावा किया कि उनके देश के साइबर वॉरियर्स ने भारत में आईपीएल मैच के दौरान स्‍टेडियम की लाइट्स बंद कर दी थी। आसिफ की 29 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। आसिफ ने पहले भी कई फर्जी दावे किए हैं जिसके कारण उनकी काफी किरकिरी हुई है।

पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने अजीब बयान देकर एक बार फिर अपनी भद्द पिटवाई है। इस बार ख्‍वाजा आसिफ ने आईपीएल फ्लडलाइट्स हैक करने का दावा किया।

IND vs ENG: मां आईसीयू में, लेकिन भारतीय टीम से जुड़ेंगे कोच Gautam Gambhir; जानें कब इंग्‍लैंड के लिए होंगे रवाना

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर सोमवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे जहां टीम 20 जून से लीड्स में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी है। गौतम की मां को पिछले सप्ताह बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वह गुरुवार को भारत लौट आए थे। गंभीर की मां की हालत स्थिर है लेकिन वह अब भी आइसीयू में हैं।

गैरी कर्स्टन में खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल, बताई अंदर की बात, इस्तीफा देने की असली वजह का किया खुलासा

पाकिस्तान टीम के साथ बतौर कोच काम करने वाले गैरी कस्टन ने अब अपना इस्तीफा देने की कई वजहों का खुलासा किया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में व्यप्त दबाव का जिक्र किया है लेकिन साथ ही कहा है कि वह पाकिस्तान टीम के साथ दोबारा काम तो कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें आजादी चाहिए।

भारत के लिए नंबर-3 पर किसे खेलना चाहिए? हरभजन सिंह ने इस बल्‍लेबाज को बताया अपना फेवरेट

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्‍पिनर हरभजन सिंह ने इंग्‍लैंड के खिलाफ आगामी टेस्‍ट सीरीज के लिए नंबर-3 पर अपने पसंदीदा बल्‍लेबाज का नाम बताया है। भज्‍जी ने कहा कि इस बल्‍लेबाज का आईपीएल शानदार रहा। उनकी तकनीक शानदार है और भज्‍जी के मुताबिक वो नंबर-3 क्रम का हल है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट खेला जाएगा।

श्रेयस अय्यर की फूटी किस्‍मत, 10 दिन के अंदर दूसरी बार गंवाई टी20 ट्रॉफी; हार के बाद बोले- पीठ पर छुरा घोंपने जैसा...

श्रेयस अय्यर को एक बार फिर टी20 फाइनल में करारी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। टी20 मुंबई लीग के फाइनल में सोबो मुंबई फालकोन्‍स की कप्‍तानी कर रहे श्रेयस अय्यर को सिद्धेश लाड के नेतृत्‍व वाली एमएससी मराठा रॉयल्‍स के हाथों पांच विकेट की शिकस्‍त मिली। इस हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि हारना काफी हेक्टिक है खास तौर पर जब आप हारते हैं।

श्रेयस अय्यर के ट्रॉफी हाथ में उठाने की कसक खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रही है। आईपीएल 2025 के बाद 10 दिनों में अय्यर के हाथों से एक और टी20 लीग ट्रॉफी उठाने का मौका दूर चला गया।

'विराट-रोहित के बिना ज्‍यादा खतरनाक साबित हो सकती है भारतीय टीम', पूर्व क्रिकेटर ने फिर खड़ा किया बखेड़ा

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर तंज कसकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। मांजरेकर ने कहा कि रोको के बिना भारतीय टीम आगामी पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज में ज्‍यादा खतरनाक साबित हो सकती है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पहला टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। मांजरेकर ने जानें क्‍या कहा।

भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाज संजय मांजरेकर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर तंज कसा और कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंग्‍लैंड के लिए ज्‍यादा बड़ा खतरा साबित हो सकती है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

नीतिश रेड्डी या शार्दुल ठाकुर में से किसे मिलेगी प्‍लेइंग 11 में जगह? गेंदबाजी कोच ने सस्‍पेंस बढ़ा दिया और

भरतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने यह बताने से परहेज किया कि नीतिश कुमार रेड्डी या शार्दुल ठाकुर में से किसे लीड्स टेस्‍ट में खेलने का मौका मिलेगा। वैसे मोर्केल ने अन्‍य बातें करते हुए संकेत जरूर दे दिए कि किसे टेस्‍ट में खेलने का मौका मिल सकता है। मोर्कल ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ी फिट और मैच के लिए तैयार रहें।

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से जब यह पूछा गया कि नीतीश कुमार रेड्डी और 11 टेस्ट खेल चुके शार्दुल ठाकुर में से किसे लीड्स टेस्ट के लिए चुना जाएगा तो उन्होंने टीम प्रबंधन के पत्ते खोलने से मना कर दिया।

IPL में चूके तो क्या हुआ... Shreyas Iyer की कप्तानी में टीम के पास चैंपियन बनने का गोल्डन चांस

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस ने टी20 मुंबई लीग 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आकाश पार्कर के हरफनमौला प्रदर्शन और ईशान मुलचंदानी के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में बांद्रा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से मात दी। अब फाइनल में उनका सामना मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स से 12 जून को होगा।

'मैं हूं IPL 2025 Final में हार का मुजरिम...', PBKS के तूफानी बल्‍लेबाज ने खुद को ठहराया दोषी; कर डाला बड़ा खुलासा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता। इस मैच को हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है लेकिन इस महामुकाबले की चर्चा अभी भी नहीं थम रही है। अब पंजाब किंग्स की हार का जिम्मा उनकी टीम के स्टार खिलाड़ी नेहाल वढेरा ने ले लिया हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता। इस मैच को हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है, लेकिन इस महामुकाबले की चर्चा अभी भी नहीं थम रही है।