
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 के एक्टिव केस लगभग 4000 तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 1 जून तक देश में कोरोना के 3961 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत भी हुई है। मंत्रालय इस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
कोरोना वायरस एक बार फिर देश में तेजी से फैल रहा है। देश में कोविड 19 के एक्टिव केस 4000 तक पहुंच गए हैं। वहीं, कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के एक्टिव केस से जुड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार रविवार (1 जून) तक देश में कोरोना के कुल 3961 एक्टिव केस मिल चुके हैं।
दिल्ली में मिले सबसे ज्यादा केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में मिले हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोविड 483 एक्टिव केस हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में मौजूद हैं, जिनकी संख्या 1435 है।
किस राज्य में मिले कितने मामले?
कहां-कितनी मौतें?
कोरोना वायरस से देश में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला, तमिलनाडु में 25 वर्षीय पुरुष, महाराष्ट्र में 44 वर्षीय पुरुष और केरल में 1 शख्स की मौत हुआ है।
- Log in to post comments
- 3 views