Skip to main content

'मैं मुंह खोलूंगा तो कुछ लोगों को...', लालू यादव के समधी को सता रहा किस बात का डर? नए बयान से मची खलबली

हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री और लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपनी पार्टी में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चापलूसी नहीं काम करना आता है। उन्होंने कहा कि अगर मैं मुंह खोलूंगा तो कुछ लोगों को मिर्ची लग जाएगी। कैप्टन ने कहा कि वह पार्टी में रहकर काम करना चाहते हैं पर अगर कोई धक्का मार देगा तो अलग बात है।

रेवाड़ी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के समधी और प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बगैर नाम लिए अपनी ही पार्टी में राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा है।

राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

बरेली समाचार
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मो मतलूब एड. ने आज सैदपुर में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर लोगो को सदस्यता दिलाई  क्षेत्रीय लोगो ने राष्ट्रीय लोकदल में आस्था एबं माननीय चौधरी जयंत सिंह की कार्य शैली को देखते हुए पार्टी जुनिंग की 
पार्टी के जिला महासचिव सहादत हुसैन जी ने बिशेष योगदान देकर पार्टी की नीतिओं को बताया, इस कार्यक्रम में बिशेष रूप से प्रदेश सचिव  सर्वेश पाठक जी भी उपस्थित रहे 

बिहार चुनाव से पहले बढ़ी PK की ताकत, जसुपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज पार्टी (जसुपा) का हाथ थामा है। आरसीपी सिंह के जसुपा में शामिल होने के साथ ही उनकी पार्टी आप सबकी आवाज (आसा) का भी जसुपा में विलय हो जाएगा। इस घटनाक्रम से राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।

उ०प्र०: चुनावी आहट के बीच सपा-भाजपा के बीच कड़वाहट, राणा सांगा, आंबेडकर के बाद अब व्योमिका के मसले पर टकराव बयान बाजी

लखनऊ समाचार

चुनावी आहट ने पक्ष और विपक्ष के राजनेताओं के बीच कड़वाहट बढ़ा दी है। एक छोटा मुद्दा देखते ही देखते बड़े सियासी उबाल का कारण बन जा रहा है। 

चुनावी आहट ने पक्ष और विपक्ष के राजनेताओं के बीच कड़वाहट बढ़ा दी है। वे एक-दूसरे पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। राणा सांगा, भीमराव आंबेडकर और व्योमिका सिंह पर सियासत अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि डीएनए का नया विवाद सामने आ गया। विशेषज्ञ इसकी जड़ में अगले दो वर्षों में होने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों को मान रहे हैं। उनके मुताबिक आने वाले समय में इन हमलों का तीखापन और बढ़ेगा।

सपा सांसद का विवादित बयान, कहा- हमारी सरकार में कटिया डालकर बिजली चलाते थे लोग, थानेदार करता सम्मान

बरेली बदायूं समाचार

बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय आम जनता 'कटिया' डालकर बिजली चलाती थी, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने से डरते हैं 

 

MCD में पार्षदों के टूटने से AAP को बड़ा नुकसान, बगावत से नई पार्टी का उदय; कांग्रेस चौथे स्थान पर फिसली

दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। 13 पार्षदों ने आप छोड़कर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नामक नया दल बनाया है। इस दल के गठन से एमसीडी सदन में आप के पार्षदों की संख्या 100 से नीचे आ गई है। वहीं कांग्रेस चौथे स्थान पर खिसक गई है। पार्षदों का आरोप है कि शीर्ष नेतृत्व निगम को चलाने में विफल रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता से जाने के बाद आम आदमी पार्टी अब दो फाड़ हो गया है। आप के 13 पार्षदों ने आप को छोड़कर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से नया दल बनाने की घोषणा कर दी है। यह दल एमसीडी फिलहाल तीसरे मोर्चे के तौर पर कार्य करेगा।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने दी सफाई, सीएम योगी पर कसा तंज

सपा नेता राम गोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। यादव ने उत्तर प्रदेश में धर्म और जाति के आधार पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया और कहा कि अगर गाली देने वालों को व्योमिका सिंह की जाति पता चल जाती तो वे उन्हें भी गाली देते।

'वायु योद्धाओं से बातचीत के लिए उत्सुक हूं...', भुज एअरबेस रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने किया पोस्ट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज के दौरे पर हैं। भुज एअर फोर्स स्टेशन के लिए वो नई दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री पहली बार भुज जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश की नजरें उनके इस दौरे पर टिकी हैं। वहीं भुज एअर फोर्स स्टेशन पर जवानों को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री स्मृतिवन भी जाएंगे।

नई दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात के भुज एअरबेस जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भुज में यह उनका पहला दौरा है। भुज एअरबेस पर पर रक्षा मंत्री सैनिकों की हौसला अफजाई करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह स्मृतिवन भी जाएंगे