Skip to main content

 बरेली समाचार      
         
तन से मन से हर साधन से 
नीरोग सभी को बनना है। 
हम योग प्रशिक्षक से सीखें
क्या करना क्या ना करना है।।

हम कौन - कौन से योग करें
बतलाते वो ही सही - सही। 
किस समय योग करना हमको
सिखलाते वो ही सही- सही।। 
श्वासें गहरी या धीमी लें
पूछो उनसे क्या कहना है।। 
हम योग प्रशिक्षक से सीखें........

हर योग प्रशिक्षक का अनुभव
जीवन को सरल बना देता।
अपने अनुभव से मानव का
अंतर्मन सहज बना देता।। 
कितने कदमों तक हम दौड़ें
या कितने धीमे चलना है।। 
हम योग प्रशिक्षक से सीखें...........

अपने जीवन को तपा- तपा
बन जाते वो योगी जैसे। 
हर नियमों का पालन करके
कहलाते वो योगी जैसे।। 
है योग प्रशिक्षक - मंत्र यही
सानिध्य योग के रहना है।। 
हम योग प्रशिक्षक से सीखें.......... 
 

News Category