Skip to main content

टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम को सात रन से हराकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली।प टीम इंडिया की इस जीत में बल्लेबाज संजू सैमसन की शानदार पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के सामने भारत ने मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। इस दौरान संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की शानदार पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। इंग्लैंड की पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी।

भारतीय गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।
इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब टीम इंडिया का सामना रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से खिताबी मुकाबले में होगा

News Category