Skip to main content

बरेली: 3173 जगह होलिका दहन, 91 जुलूस निकलेंगे, पीएसी और आरआरएफ तैनात

बरेली। होली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए है। चार एडिशनल एसपी के नेतृत्व में फोर्स की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी और खुराफातियों से सख्ती से निपटा जाएगा। पूरे जनपद मे कुल 3173 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके अलावा जुलूस निकलेंगे। इनमें से नगर क्षेत्र में 22, दक्षिणी क्षेत्र में 30 और उत्तरी क्षेत्र में 39 जुलूस निकलेंगे। अब होली को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार एडिशनल एसपी, 10 सीओ, 29 थाना प्रभारी, 32 इंस्पेक्टर, 580 सब इंस्पेक्टर, 1522 हेड कांस्टेबल व कांस्टेवल, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ और 730 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 169 क्यूआरटी का गठन किया गया है, जो लगातार भ्रमणशील राहकर निगरानी करेंगी। पांच क्यूआरटी मुख्यालय स्तर पर रिजर्व की गई है। 597 पर मिनी गुंडा एक्ट 5725 मुचलका पाबंद: बरेली। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने खुराफातियों के खिलाफ भी जमकर कार्रवाई की है। इसके तहत 597 खुराफातियों पर मिनी गुडा एक्ट और 5725 के खिलाफ मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की गई है। सर्वाधिक 104 लोगों पर आंवला में मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा बारादरी में 52. मीरगंज में 51, हाफिजगंज में 40, शीशगढ़ में 35, बहेड़ी में 29, सिरौली में 26, इज्जतनगर में 25. शाही व शेरगढ़ में 22-22. सुभाषनगर व फतेहगंज पूर्वी में 20-20 पर कार्रवाई की गई है। वहीं मुचलका पाबंद में सर्वाधिक 596 पर फरीदपुर में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा क्योलाड़िया में 513, देवरनिया में 462, अलीगंज में 410, फतेहगंज पूर्वी में 328 और हाफिजगंज में 307 पर कार्रवाई की गई है।।

News Category