उ०प्र० आगरा: तीन भाइयों में संपत्ति को लेकर चले लाठी-डंडे...एक की बेरहमी से हत्या
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
जीतू एनकाउंटर: हर बार नया गैंग बना करता था वारदात, पहली गोली चाची को मारी; जीतू के अपराधी बनने की कहानी
आगरा/हाथरस संवाददाता
उत्तर प्रदेश:सपा तैयार कर रही नई सियासी जमीन, जहां पीडीए ही नहीं...अगड़े वर्ग के लिए भी खोला खजाना
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
समाजवादी पार्टी नई सियासी जमीन अपराध पीड़ितों के आंसू पोछ कर तैयार कर रही है। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के साथ अगड़े वर्ग के पीड़ितों के लिए भी पार्टी ने खजाना खोल दिया है।
गेहूं खरीद आगरा: 1.50 लाख टन का लक्ष्य...4509 टन हो सकी खरीद, कमिश्नर ने जताई नाराजगी; डीएम को दिए निर्देश
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
गेहूं खरीद को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारियों को रोज समीक्षा करने के निर्देश दिए। पीसीएफ केंद्रों को चालू कराने और खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
गेहूं खरीद का हाल देखिए। मंडल में 1.50 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य है। 271 केंद्र खुले हैं, लेकिन खरीद महज 4509 टन हो सकी। प्रदेश में आगरा मंडल की खराब प्रगति पर मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। चारों जिलों के डीएम को अगले 10 दिनों तक रोज समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
आगरा: 25 बार प्रसव और 5 बार महिला की नसबंदी...जननी सुरक्षा योजना में बड़े फर्जीवाडे़ का खुलासा, जांच शुरू
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
फिरोजाबाद: मजदूर को थमा दिया 4.88 करोड़ का आयकर नोटिस...महिला के उड़ गए होश, पैनकार्ड के जरिए हुआ कारोबार
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
मजदूर महिला को चार करोड़ से अधिक का आयकर नोटिस मिला। जिस देख महिला और उसके परिवार के होश उड़ गए। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा क्या करें। महिला के पैनकार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया।
फिरोजाबाद के खैरगढ़ में मजदूरी करने वाली महिला को आयकर विभाग ने चार करोड़ 88 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद निम्न आय वर्ग की महिला व उसका परिवार सकते में है।
आगरा समाचार: पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले गिरफ्तार...पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा, दो बाइक भी बरामद
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार महीने पहले भी बदमाशों ने डौकी थाने से आगे झील के पास एक युवक से बैग छीन लिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
फतेहाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व नगर पालिका कर्मचारी के साथ लूट करने वाले चार लुटेरों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से अंगूठी व घटना में दो प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद कीं।
कुलाधिपति की बढ़ेगी मुश्किलें,फर्जी डिग्रियों का खुलेगा राज...पुलिस उठाने जा रही ये कदम
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
जेएस यूनिवर्सिटी पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। फर्जी डिग्रियों का सच जानने के लिए पुलिस अब जेल में बंद कुलाधिपति और रजिस्ट्रार की रिमांड लेगी। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
जेएस यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए शिकोहाबाद पुलिस सोमवार को न्यायालय में अपील करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। पुलिस का मानना है कि पीसीआर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने से थाना शिकोहाबाद में दर्ज केस से संबंधित कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
आगरा :निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
उ०प्र०: आगरा में बड़ा हादसा...5 दुकानें ढहीं, मलबे से 9 लोगों को निकाला; दो भाइयों की मौत
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
आगरा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। आवास विकास काॅलोनी में पांच दुकानें ढह गईं। दुकानों में निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में नाै लोग दब गए।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ। दो दुकानों के बीच की दीवार हटाने के दौरान पांच दुकानें छत सहित ढह गईं। दुकान मालिकों सहित 9 लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई। तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से लोगों को निकाला। हादसे में दो की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।