बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 26 आरोपियों पर लगा MCOCA
एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) लगाया है। अब तक इस मामले में 26 लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है।क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब तक कथित मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुंबई। एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीक हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) लगाया है। अब तक इस मामले में 26 लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है।
Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे आज लेंगे बड़ा फैसला! CM पर सस्पेंस के बीच और क्या बोले करीबी नेता?
महाराष्ट्र में सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है। अब शिवसेना नेता ने कहा है कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे 24 घंटे के अंदर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है, लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है।
Maharashtra में पिक्चर अभी बाकी है... CM पर बनी बात तो क्यों गांव रवाना हुए शिंदे, 10 प्वाइंट में पढ़ें नया अपडेट
महाराष्ट्र में सीएम पद का एलान अब तक नहीं हो पाया है। बीते दिन देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने अमित शाह से मुलाकात की लेकिन इसके बावजूद कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। आज शाम मुंबई में महायुति की बैठक होनी थी जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की बैठक भी रद्द कर दी गई है।
महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; 8 लोगों की मौत और 30 घायल
महाराष्ट्र के गोंदिया में बस पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसा गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास शुक्रवार दोपहर को हुआ जहां यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस पलट गई। इसमें आठ लोगों के मरने की खबर है वहीं तकरीबन 30 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर।
'नतीजों से पहले ही सूट-टाई पहनकर तैयार थे', महाराष्ट्र में हार के बाद MVA में खटपट... उद्धव गुट ने किसे सुनाया?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में विपक्षी गुट की हार के एक सप्ताह बाद शिवसेना (यूबीटी) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस के अति आत्मविश्वास के कारण महा विकास अघाड़ी को नुकसान हुआ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीतकर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी।
Maharashtra Politics: 'पिता एकनाथ शिंदे पर मुझे गर्व है...', बेटे श्रीकांत ने किस बात की तारीफ की
Maharashtra Politics महाराष्ट्र में कौन सीएम बनेगा इसका फैसला जल्द हो सकता है। कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने बीते दिन साफ कर दिया है कि उन्हें भाजपा के किसी नेता के सीएम बनने से कोई एतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिसे चुनेंगे वो उसे मानेंगे। इस टिप्पणी के बाद माना जा रहा है कि फडणवीस के सीएम बनने की राह में अब कोई रोड़ा नहीं है।
'हमें सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं,' महाराष्ट्र में BJP की MVA को दो टूक; CM फेस को लेकर क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत हासिल हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री का एलान नहीं किया है। इस बीच भाजपा सूत्रों का कहना है कि उन्हें सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं थी। एक सूत्र ने कहा हम किसी समयसीमा पर विचार नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन में दो हफ्ते लग गए।
चुनाव नतीजों से MVA सहमत नहीं , कांग्रेस-शिवसेना उद्धव गुट के नेता EVM-VVPAT के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
विपक्ष लगातार एमवीए की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहा है। विपक्ष अब ईवीएम या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता के खिलाफ एक राष्ट्रीय विरोध की योजना बना रहा है। इसके चलते अब एमवीए के हारे हुए उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में ईवीएम और वीवीपैट यूनिट से वोटों का मिलान कराएंगे। बता दें महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 235 सीटें जीतकर जीती है।
Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने CM पद से दिया इस्तीफा, अब कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना और एनसीपी से मिलकर बना महायुति गठबंधन विजयी हुआ है। वहीं दूसरी ओर एकनाथ शिंदे की एक पोस्ट ने भी चर्चाएं बढ़ा दी हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
महाराष्ट्र में भाजपा की एक और सीट बढ़ी, चांदगढ़ में एनसीपी को पटखनी देने वाला 'बाहुबली' ने दिया समर्थन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा नेतृत्व महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। इस बीच चांदगढ़ सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधायक बने शिवाजी पाटिल ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। पाटिल चुनाव से पहले चांदगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन..