Skip to main content

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होगा उप चुनाव, ये विधायक जीत दर्ज कर बने सांसद

 

UP Assembly Election लोकसभा ने उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव की नींव रख दी है। इस बार लोस चुनाव में 14 विधायकों को विभिन्न दलों ने चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें से नौ विधायकों ने जीत दर्ज कर अपना सियासी कद बढ़ा लिया है। वहीं छह विधायकों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी शामिल हैं।

सीएम योगी का जन्मदिन आज, मोदी-शाह और नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। सुबह से ही योगी आदित्यनाथ को बधाईयां देने के लिए उनके शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। कई जगहों पर योगी के जन्मदिन के अवसर पर लड्डू भी बांटे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी ने भी योगी को जन्मदिन की शुभकानाएं दी। नरेंद्र मोदी ने कहा- योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

जून का तापमान और बढ़ाएगा प्रभास की 'कल्की 2898 एडी' का ट्रेलर, रिलीज डेट हुई कन्फर्म

 

प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों के साथ पहली बार प्रभास ऑन स्क्रीन धमाल मचाते नजर आएंगे। इस बीच कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसका ट्रेलर कब सामने आएगा।

चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, NDA की बैठक में होंगे शामिल; I.N.D.I.A ने भी की

 

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली है। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन को 243 सीटें मिली है। इस भाजपा पूर्ण बहुमत के आंकड़े को अकेले दम पर छूने में कामयाब नहीं हो सकी है। हालांकि टीडीपी और जेडीयू जैसे दलों की वजह से मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बनने की ओर बढ़ चुकी है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, शरद पवार और सुप्रिया सुले भी दिल्ली आ रहे हैं। आज एनडीए और आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक बुलाई गई है।

लोकसभा चुनावी नतीजों के बीच Anupam Kher ने लिखा नोट, बोले- ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा...

 

लोकसभा चुनावी नतीजों के बीच अनुपम खेर (Anupam Kher) ने एक नोट शेयर किया है जिसका टाइटल उन्होंने सच्चाई दिया है। अनुपम खेर ने लिखा कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। खेर की इस पोस्ट को लोग राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं जिसकी वजह से ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। फैंस इसे पीएम मोदी के सपोर्ट के तौर पर मान रहे हैं।

इस ऐप की मदद से आसानी से बनेगा Passport, डॉक्यूमेंट कैरी करने की नहीं होगी झंझट

 

 

Apply Passport Online पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स अटैच करने पड़ते हैं। ऐसे में इन डॉक्यूमेंट्स के खो जाने या भूल जाने का डर बना रहता है। अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए डॉक्यूमेंट्स कैरी करने की जरूरत नहीं है। आप ऐप के जरिये सभी डॉक्यूमेंट्स को आसानी से वेरीफाई करवा सकते हैं।

सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार पाए पर, बॉर्डर पार करने से ज्यादा मुश्किल स्टेडियम पहुंचना

 

  •  

    T20 World Cup 2024 नसाऊ काउंटी के एक्जक्यूटिव ब्रूस ए. ब्लैकमैन से जब सुरक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है। मैच के दौरान दो हेलीकाप्टर आसमान में लगातार गश्त लगा रहे थे। आईएसआईएस समर्थक समूह ने इस टी20 विश्व कप को निशाना बनाने की धमकी दी थी।