Skip to main content

कर्नाटक के दावणगेरे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक दंपती के बीच कर्ज चुकाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की नाक काट दी। महिला विद्या ने लोन लिया था जिसके लिए उसके पति विजय ने जमानत दी थी। किश्तें न चुका पाने पर विजय को लोन देने वाले परेशान करने लगे जिसके चलते विवाद हुआ।

कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक दंपती के बीच कर्ज चुकाने को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े के दौरान पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। मामला दावणगेरे का है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दरअसल, पीड़ित महिला की पहचान विद्या के रूप में हुई है। महिला ने एक लोन लिया था, जिसके लिए उसके पति विजय ने जमानत दी थी। ऐसे में जब महिला लोन की किश्तें नहीं चुका पाई, तो लोन देने वाले ने विजय को परेशान करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया।

पीड़िता को अस्पताल में कराया गया भर्ती

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि यह घटना मंगलवार की है। विवाद के दौरान विजय ने अपनी पत्नी को जमीन धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई। इस दौरान विजय ने अपनी पत्नी की नाक काट ली।

इसके बाद महिला अपनी मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसको सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। आनन फानन में महिला को चन्नगिरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पति के खिलाफ पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

विद्या ने इस मामले में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले को दावणगेरे जिले के चन्नगिरी पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया गया।

News Category