Skip to main content

तनाव के बीच पूर्वी आर्मी कमांडर ने किया बांग्लादेश सीमा का दौरा, BSF के साथ की बैठक

जुलाई विद्रोह के नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है। पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने त्रिपुरा ...और पढ़ें

कोलकाता। जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में फैले तनाव और विभिन्न हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शुक्रवार को त्रिपुरा और मिजोरम में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

तीन साल में 45 बसों में आग लगने से 64 लोगों की गई जान, इस राज्य में हुई सबसे ज्यादा घटनाएं

केंद्र सरकार के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में बसों में आग लगने की 45 घटनाओं में 64 लोगों की जान गई है, जिनमें सबसे अधिक मौतें राजस्थान में हुईं। इलेक्ट ...और पढ़ें

केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले तीन सालों में 10 दिसंबर तक ऑपरेशन के दौरान बसों में आग लगने की 45 घटनाओं में 64 लोगों की मौत हुई, जिसमें राजस्थान में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट (eDAR) सिस्टम के डेटा के अनुसार, इस दौरान राजस्थान में बस में आग लगने की घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई।

कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर सरकार सख्त, अब निकायों को हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; SC के निर्देश का असर

कुत्तो काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार सख्त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, नगर निगमों और पंचायत निकायों को जवाबदेह बनाया गय ...और पढ़ें

देश में कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं और सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद अब नगर निगमों के साथ-साथ पंचायत निकायों को भी सीधे जवाबदेह बना दिया गया है।

कौन था रोहित आर्या, 17 बच्चों को क्यों बनाया बंधक? पूरा अपडेट

मुंबई के पवई इलाके में रोहित आर्या नामक व्यक्ति ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चों को सुरक्षित निकाला, जिसमें आर्या घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आर्या ने पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें उसने अपनी मांगों के बारे में बात की थी और शिक्षा मंत्री पर बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया था।

मुंबई से गुरुवार को एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां पवई इलाके में दोपहर करीब 1.45 बजे रोहित आर्या नाम के व्यक्ति ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया। करीब तीन घंटे तक आर्या ने बच्चों को बंधक बनाए रखा

'रात को 12:30 बजे बाहर कैसे गई?', दुर्गापुर MBBS छात्रा से रेप मामले पर CM ममता बनर्जी ने पूछे सवाल

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं कि छात्रा रात 12:30 बजे बाहर कैसे गई? पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल एक बार फिर गलत वजहों से चर्चा में है। दुर्गापुर में एमबीबीएस की 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

'अमित शाह झूठा बयान दे रहे हैं', ओवैसी का गृह मंत्री पर बड़ा आरोप; जनसंख्या मुद्दे पर सरकार को घेरा

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसंख्या पर अमित शाह के बयान को झूठ बताया है, कहा कि पहली जनगणना से मुस्लिम आबादी में केवल 4.4% की वृद्धि हुई है। उन्होंने मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ के विरोधाभासी बयानों की आलोचना की और सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए मुस्लिमों की प्रजनन दर में गिरावट का जिक्र किया।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसंख्या के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि पहली जनगणना से 2011 तक मुस्लिम आबादी में सिर्फ 4.4% की बढ़ोतरी हुई है।

एटीएम से निकलेगा राशन: पीडीएस दुकान पर जाने की जरूरत नहीं, बस घर बैठे करना होगा ये काम

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए एरिक्सन कंपनी ने मोबाइल कांग्रेस में राशन एटीएम का प्रदर्शन किया। यह एटीएम बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से चलेगा और 25-30 lकिलोग्राम तक राशन वितरित करने में सक्षम है। उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकतानुसार राशन निकाल सकते हैं और शेष कोटा बाद में ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में पहले से ही कुछ राशन एटीएम स्थापित किए गए हैं।

'कनेक्टिविटी हब, विकसित भारत की झलक और सुपरमार्केट...', नवी मुंबई एयरपोर्ट उद्घाटन पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया जो 19650 करोड़ रुपये की लागत से बना है। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित होगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे जो अब 160 को पार कर चुके हैं।

जयपुर के अस्पताल में आग से कितनी मौतें? स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों पर परिजनों ने उठाए सवाल

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में आग लगने से कई मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 6 लोगों की मृत्यु हुई पर मृतकों के परिजन 8 लोगों के मरने का दावा कर रहे हैं। विभाग आगरा के सर्वेश और सवाई माधोपुर के दिगंबर रेगर को मृतकों में शामिल नहीं कर रहा है।

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में आग लगने की वजह से वहां भर्ती कई मरीजों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मौत का आंकड़ा 6 है, लेकिन मृतकों के परिजन इस आंकड़े से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में हुई घटना ने 8 लोगों की जान ली है।

'अब माफी मांगने का समय है', करूर हादसे पर कमल हासन का बयान; गलती स्वीकार करने की कही बात

तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी TVK की रैली में भगदड़ के बाद कमल हासन ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह माफी मांगने और गलती स्वीकार करने का समय है। 27 सितंबर को हुई इस घटना में कई लोगों की जान गई।

तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी TVK की रैली में हुई भगदड़ के बाद अभिनेता और मक्कल नीधी मय्यम (MNM) प्रमुख कमल हासन ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "अब माफी मांगने का वक्त है, अब गलती स्वीकार करने का वक्त है।"