बरेली: सपा कार्यालय में रोजा इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिखा संदेश
राष्ट्रीय ग्रामीण आवाज़ अवधेश शर्मा
शहजिल इस्लाम, अताउर रहमान समेत कई नेता रहे मौजूद, कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी
बरेली: पवित्र रमजान माह के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
इफ्तार से पहले सभी लोगों ने रोजेदारों के साथ बैठकर दुआ की और देश-प्रदेश में अमन, शांति व तरक्की की कामना की। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी और अता उर रहमान मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, सेवा और भाईचारे का पैगाम देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।
इस दौरान पूर्व विधायक सुल्तान बेग, भगवत शरण गंगवार, पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष समीम खां सुल्तानी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी नेताओं ने रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में डॉक्टर अनीस बेग, युवा नेता समर्थ मिश्रा, अविनाश मिश्रा, सलेश यादव, प्रोफेसर जाहिद खान, रविंदर यादव, संजीव कुमार सक्सेना, मनोहर सिंह पटेल, अशोक यादव, आदेश यादव, गुड्डू, कबीर अहमद, सुरेंद्र सोनकर, रामसेवक प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, विशाल अग्रवाल और राजेश अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा रणवीर जाटव, हैदर अली, बृजेश श्रीवास्तव, बृजेश गौतम, पार्षद आरिफ कुरैशी, हरि शंकर यादव, मेराज अंसारी, पार्षद अब्दुल सलीम, पार्षद अली खान सुल्तानी, राजेश मौर्य, स्मिता यादव, जैनब फातिमा और नाजिम कुरैशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मयंक शुक्ला उर्फ मोंटी, सिंपल कनौजिया, ठाकुर अनुज प्रताप सिंह, सलीम कुरैशी, अनिल पटेल नेताजी, पल्लवी सक्सेना, गजलल अंसारी, दिनेश यादव, विधान भारद्वाज, योगेश यादव, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा और समीर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इफ्तार के दौरान लोगों ने एक साथ बैठकर खजूर, फल और अन्य व्यंजनों के साथ रोजा खोला। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।
- Log in to post comments
- 1 view