बरेली: फायरिंग व धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
बरेली: थाना सीबीगंज पुलिस ने फायरिंग व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया।
जानकारी के अनुसार 5 मार्च को सर्वोदय नगर निवासी दीपेश पन्त ने तहरीर दी थी कि उनके घर के बाहर दो–तीन अज्ञात व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे और फायरिंग की। मामले की जांच में पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान दीपक यादव, मयंक गुप्ता और अमित कुमार साहू के रूप में की।
मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को थाना सीबीगंज पुलिस ने दीपक यादव को गल्ला गोदाम वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ाते हुए उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी और टीम शामिल रही।
- Log in to post comments
- 1 view