उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 5 वाहन टकराए, स्कॉर्पियो में लगी आग, महिला की मौत, कई घायल
उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस समेत पांच वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक स्कॉर्पियो कार में आग लग गई और उसकी चपेट में आकर अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रात करीब 9:18 बजे डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रायवाला पुलिस को सूचना मिली कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर होटल गॉडविन के सामने रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस (UK 04 PA 1678) और ट्रैक्टर-ट्रॉली (स्वराज-735) की टक्कर हो गई है। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो-एन कार दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

बताया जा रहा है कि संभवतः स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण आग भड़क गई, जिसकी चपेट में आकर ट्रोला (HR46 E0605) और XUV300 कार (UK 07 HC 5084) सहित अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
इस हादसे में श्रीमती कुसुम (30 वर्ष) पत्नी सचिन, निवासी भोगपुर नजीबाबाद जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की ट्रोले के टायरों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हरिद्वार के नजदीकी हरमिलाप अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुए लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर देहरादून के झंडा मेले से अपने घर बिजनौर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश और रायवाला थाना पुलिस भी पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
दमकल और पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- Log in to post comments
- 1 view