चार करोड़ की लूट के संबंध में किसानो का प्रतिनिधिमंडल ज़िलाधिकारी बदायूं से मिला
बरेली आज किसान सत्याग्रह समिति के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बदायूं जनपद गया और वहां पर जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात ना होने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजसव एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मुलाकात करी और अपनी पूरी बात रखी ।
उनहोने कहा कि 17 जनवरी 2026 से गांधी पार्क, बरेली में सत्याग्रह चल रहा हैं बदायूं के बगरैन गोदाम से आर्य एजी ग्रुप द्वारा की गई 4 करोड़ रुपये की खुली लूट के खिलाफ है, जिसमें 1031 मीट्रिक टन अनाज लूटकर 4000 से अधिक छोटे-सीमांत किसानों की मेहनत की कमाई छीन ली गई।
किसानों के प्रतिनिधि के रूप में आये पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि दोषी निदेशकों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए लूटी गई फसल का पूरा मूल्य 4 करोड़ रुपये + उचित ब्याज/मुआवजा तत्काल भुगतान होना चाहिए SIT का गठन हो जिसमें किसान प्रतिनिधि शामिल हों। ऐसी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के धोटाले ना हो ।
दिनेश कुमार दद्दा एडवोकेट ने कहा कि
बदायूं जिलाधिकारी द्वारा 27 जनवरी 2026 को गठित जांच समिति ने अब तक कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी। आज 9 मार्च 2026 को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से मुलाकात कर जांच समिति द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी। लेकिन अभी तक कोई लिखित अपडेट या प्रगति रिपोर्ट नहीं दी गई।
के. पी. सिंह राठौर (जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, बदायूं) ने कहा,
“52वें दिन भी इस ठंडी धरती से शुरू हुआ आंदोलन अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि हमारी मेहनत की कमाई को लूटने वालों को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह 4 करोड़ रुपये की लूट केवल अनाज की नहीं, बल्कि 4000 से अधिक धरती पुत्रों के खून-पसीने की है। डीएम की जांच समिति बनी, रिपोर्ट मांगी तो चुप्पी मिली। हम गांधी जी के रास्ते पर हैं। जब तक न्याय नही मिलेगा, हमारा संघर्ष चलता रहेगा ।
विपिन पटेल (बरेली के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष एवं प्रभावित किसान नेता) ने कहा,
“मैं विपिन पटेल, 52 दिनों से इस धरने पर हूं क्योंकि मेरी फसल, मेरे बच्चों का भविष्य और मेरी पूरी मेहनत लुट ली गई है। जांच हुई, डीएम से मुलाकात हुई, रिपोर्ट मांगी तो जवाब मिला सिर्फ खामोशी। हम अहिंसक हैं लेकिन अडिग हैं। ठंड सह लेंगे, भूख सह लेंगे, लेकिन न्याय के बिना नहीं उठेंगे।
हरबंस पटेल (सत्याग्रह समिति सदस्य एवं प्रभावित किसान प्रतिनिधि) ने कहा,
“मैं हरबंस पटेल, 52 दिनों से गांधी पार्क में हूं क्योंकि मेरी मेहनत पर डाका डाला गया है। हमारी चार मांगें अटल हैं – दोषियों की गिरफ्तारी, पूरा मुआवजा, SIT में किसान प्रतिनिधि और भविष्य में ऐसी लूट पर रोक।
डॉ. हरीश कुमार गंगवार (संयोजक, मुख्य सत्याग्रही) ने कहा,
“मैं डॉ. हरीश कुमार गंगवार, वसुधा का पीड़ित धरती पुत्र, 52वें दिन से यहां डटा हूं क्योंकि हजारों किसानों की मेहनत लूट ली गई है। डीएम की समिति बनी, रिपोर्ट नहीं मिली। हम गांधी जी के मार्ग पर हैं – अहिंसा, सत्य और सत्याग्रह के साथ।
प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित लोगों किसान दिनेश कुमार, ओमकार सिंह , रमेश चंद्र श्रीवास्तव ,उल्फत सिंह कठेरिया, ज़ाहिद अली ,डा सरताज हुसैन नूरी ,जसवीर यादव ,हरीश पटेल ,राज पाल सिंह ,खान बहादुर ,अभिलाष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता ,विपिन कुमार ,विनीत कुमार ,विपिन महेश्वरी आदि उपस्थित रहे ।
भवदीय
डॉ हरीश कुमार गंगवार संयोजक बरेली किसान सत्याग्रह समिति
मोबाइल 9412603772
- Log in to post comments
- 4 views