Maharashtra News: पालघर में एक घर से 3 कंकाल हुए बरामद, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस ने बताया पूरा सच
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव के घर से तीन लोगों के कंकाल बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि ये कंकाल बुजुर्ग दंपती और उनकी बेटी के हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वाडा तहसील के नेहरोली गांव के एक घर से कंकाल बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव के घर से तीन लोगों के कंकाल बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि ये कंकाल बुजुर्ग दंपती और उनकी बेटी के हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वाडा तहसील के नेहरोली गांव के एक घर से कंकाल बरामद किए गए हैं।
वाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दत्ता केंद्र के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घर से दुर्गंध आने पर हमें इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे स्वागत कक्ष में दो महिलाओं के कंकाल देखकर चौंक गए, जबकि पुरुष का कंकाल बाथरूम में मिला।
- Log in to post comments