Paralympics: कौन हैं रुबीना फ्रांसिस, पैरालंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास; गगन नारंग से मिली प्रेरणा
पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन शाम होते-होते भारत के लिए खुशखबरी आई। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल के में रुबीना फ्रांसिस ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने कुल 22 शॉट लगाए और 211.1 स्कोर किया। वह तीसरे स्थान पर रहीं। रुबीना ने इतिहास रचते हुए पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय पैर-शूटर बनीं। रुबीना मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।
पेरिस पैरालंपिक 2024 में तीसरे दिन भारत के लिए पहला मेडल रुबीना फ्रांसिस ने जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल के में रुबीना फ्रांसिस ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने कुल 22 शॉट लगाए और 211.1 स्कोर किया। वह तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही रुबीना फ्रांसिस ने इतिहास रच दिया। वह पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय पैरा-शूटिंग एथलीट बन गईं।
मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली पैरा-शूटर रुबीना फ्रांसिस ने अपने खेल के शिखर तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया है। निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी रुबीना पैर की शिथिलता की समस्या से प्रभावित हैं। उनके पिता साइमन फ्रांसिस, जो एक मैकेनिक थे, ने आर्थिक तंगी के बीच शूटिंग के प्रति उनके बढ़ते जुनून को सहारा देने के लिए संघर्ष किया।
- Log in to post comments