Skip to main content

ENG vs SL: Joe Root ने लगातार दूसरी पारी में ठोकी सेंचुरी, एलिस्‍टर कुक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा; शतकों का अर्धशतक भी लगाया

श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में इंग्‍लैंड के अनुभवी बल्‍लेबाज जो रूट का बल्‍ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्‍होंने शनिवार को दूसरी टेस्‍ट की दूसरी पारी में शतक ठोका। इससे पहले उन्‍होंने पहली पारी में भी सेंचुरी लगाई थी। जो रूट टेस्‍ट में अब तक 34 शतक लगा चुके हैं। उन्‍होंने एलिस्‍टर कुक को पीछे छोड़ दिया है।

 श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में इंग्‍लैंड के अनुभवी बल्‍लेबाज जो रूट का बल्‍ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्‍होंने शनिवार को दूसरी टेस्‍ट की दूसरी पारी में शतक ठोका। इससे पहले उन्‍होंने पहली पारी में भी सेंचुरी लगाई थी। इस शतक के साथ ही जो रूट ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। वह टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने एलिस्‍टर कुक को पीछे छोड़ दिया है।

जो रूट टेस्‍ट में अब तक 34 शतक लगा चुके हैं। इससे पहले एलिस्‍टर कुक ने 161 टेस्‍ट की 291 पारियों में 45.35 की औसत और 46.95 की स्‍ट्राइक रेट से 12472 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 33 शतक लगाए थे। जो रूट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वॉर्नर ने 383 इंटरनेशनल मैच की 474 पारियों में 18995 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 49 शतक लगाए हैं।

News Category