Skip to main content

किरदार महत्वपूर्ण होना चाहिए,' Jimmy Shergill ने बताया किन शर्तों पर करते हैं फिल्मों में काम?

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था में नजर आने वाले कलाकार जिमी शेरगिल  को भला कौन नहीं जानता। जिमी ने हाल ही में जागरण के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने उन शर्तों को जिक्र किया है जिनके माध्यम से वह किसी फिल्म का चुनाव और रिजेक्शन करते हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

 कलाकार अपने अभिनय की हर कला दिखाना चाहता है, ताकि यह न कहा जा सके कि यह तो केवल एक ही तरह की फिल्में करते हैं। कई कलाकार अपने पीछे अलग तरह के कामों की विरासत भी छोड़कर जाना चाहते हैं।

हालांकि जिमी शेरगिल इस मामले में बहुत अलग सोच रखते हैं। वह कहते हैं, ‘मैंने कभी करियर में यह सोचकर काम ही नहीं किया कि विरासत छोड़कर जाना है। एक कलाकार तभी विरासत बना सकता है, जब वह सारे काम खुद कर रहा हो यानी खुद ही अपने लिए कहानी लिख रहा हो, उसमें अभिनय और निर्देशन कर रहा हो।

News Category