Skip to main content

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में बवाल मचाएंगे 'कुंडली भाग्य' के करण लूथरा, कई बार ठुकरा चुके हैं ऑफर?

Bigg Boss जल्द ही 18वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहा है। अभी तक प्रीमियर डेट या फिर कंटेस्टेंट लिस्ट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन फिर भी शो इन दिनों काफी चर्चा बटोर रहा है। बिग बॉस 18 के हिस्सा बनने वाले कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है जिसमें एक टीवी एक्टर का नाम भी जुड़ गया है।

 विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में आ गया है। शो को शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान के शो में एक और अभिनेता के एंट्री होने के कयास लग रहे हैं। यह वह अभिनेता है, जिसे कई बार बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है।

बिग बॉस टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक है। पिछले साल 17वां सीजन आया था, जिसकी ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने जीती थी। पिछले महीने ही बिग बॉस सीजन ओटीटी 2 खत्म हुआ है जिसकी विनर सना मकबूल बनी हैं। अब सभी की निगाहें पर है।

News Category