बिग बॉस का बुरा हाल होने वाला', Salman Khan के Bigg Boss 18 होस्ट न करने की खबरों पर बोलीं एक्ट्रेस
एक तरफ दर्शक बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं दूसरी ओर एक खबर आ रही है कि सलमान खान (Salman Khan) इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे। सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 भी होस्ट नहीं किया था। सल्लू मियां के होस्ट न बनने की खबर पर बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट ने रिएक्शन दिया है।
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस बिना सलमान खान के अधूरा है। शो को अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन, फराह खान और संजय दत्त जैसे कलाकार होस्ट कर चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्यार सल्लू मियां को मिला है। वह चौथे सीजन से इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। मगर ऐसी खबर आ रही है कि बी-टाउन के भाईजान बिग बॉस के 18वें सीजन (Bigg Boss 18) को होस्ट नहीं करेंगे।
बिग बॉस के जितने भी सीजन होस्ट किए हैं, वो सुपर-डुपर हिट हुए हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 भी होस्ट किया था। जब से बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हुआ है, तभी से लोग 18वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, हो सकता है कि वह इस बार शो को होस्ट नहीं कर पाएं।
बिग बॉस से हुई सल्लू मियां की छुट्टी?
सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि सलमान खान बिग बॉस 18 को होस्ट नहीं करेंगी। इसकी वजह उनकी हेल्थ इश्यू बताई जा रही है। बीते दिनों अभिनेता एक इवेंट में शामिल हुए थे। यहां वह काउच से ढंग से उठ भी नहीं पा रहे थे। फैंस 58 साल के अभिनेता की हेल्थ के लिए बहुत चिंतित थे। खैर, अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है कि सल्लू मियां 18वां सीजन होस्ट करेंगे या नहीं।
संभावना सेठ ने आगे कहा, "अगर मैं बिग बॉस देखूंगी तो सलमान खान की वजह से ही देखूंगी। कंटेस्टेंट बाद में आते हैं, आप उन्हें बाद में जानोगे पहचानोगे। सलमान खान नहीं हैं तो बिग बॉस का बुरा हाल होने वाला है। मेरे हिसाब से चलेगा ही नहीं।"
- Log in to post comments