अगले दो महीने में खत्म होगी दिल्ली में वाहनों को खड़ी करने की समस्या, बनेगी 15 नई पार्किंग; MCD की तैयारी पूरी
दिल्ली में पार्किंग की समस्या का समाधान जल्द होने वाला है। अगले दो महीनों में 15 नई पार्किंग शुरू हो जाएंगी। एमसीडी ने 99 पार्किंग स्थलों के लिए निविदा आमंत्रित की है जिसमें ये 15 नई पार्किंग साइटें भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर सरफेस पार्किंग हैं जो डीडीए की खाली भूमि या सड़क किनारे खाली पड़े स्थानों पर बनाई जा रही हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए निगम ने 15 नई साइटों की पहचान की है। यह 15 पार्किंग अगले दो माह में शुरू हो सकती है। निगम ने 99 पार्किंग स्थलों की जो निविदा आमंत्रित की है उसमें इन 15 पार्किंग साइटों को शामिल किया है।
ज्यादातर यह पार्किंग सरफेस पार्किंग हैं, जो कि डीडीए की खाली भूमि या फिर सड़क के किनारे खाली पड़े स्थान पर बनाई जा रही है। ताकि वहां पर नियमित पार्किंग का संचालन हो और अनियोजित तरीके वाहनों के खड़े करने से होने वाली समस्या से निदान मिल सके।
- Log in to post comments
- 1 view